एक्सप्लोरर

IPL 2025: 'एमएस धोनी को बनाओ...', CSK ने रखी BCCI के सामने अनोखी डिमांड; काव्या मारन विरोध में उतरीं

BCCI Meeting IPL Owers: बीसीसीआई और टीम मालिकों की मीटिंग में एमएस धोनी पर भी चर्चा हुई. CSK ने बोर्ड के सामने जानिए क्या अनोखी मांग रख डाली है?

MS Dhoni Uncapped Player IPL 2025 Mega Auction: पिछले दिनों आईपीएल 2025 चर्चा का विषय बना रहा है और मेगा ऑक्शन पर बहस शुरू हो गई है. इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैनेजमेंट ने बीसीसीआई (BCCI) से आग्रह किया है कि मेगा ऑक्शन से पहले एमएस धोनी को एक अनकैप्ड प्लेयर के रूप में देखा जाए. एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि CSK एक पुराने नियम को दोबारा लागू करवाना चाहती है. इस नियम के तहत यदि किसी खिलाड़ी को रिटायर हुए पांच साल या उससे ज्यादा समय बीत चुका है, उसे अनकैप्ड प्लेयर माना जाएगा.

याद दिला दें कि इंडियन प्रीमियर लीग समिति ने 2022 के ऑक्शन से पूर्व इस नियम पर रोक लगा दी थी. यह गौर करने वाली बात है कि धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए कोई मैच साल 2019 में खेला था, वहीं 15 अगस्त 2020 के दिन उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. 31 जुलाई को मुंबई में हुई मीटिंग के दौरान CSK ने धोनी को अनकैप्ड प्लेयर घोषित किए जाने का मुद्दा उठाया था, लेकिन SRH की मालकिन काव्या मारन समेत कई टीमों के मालिक इस फैसले के विरोध में हैं. उनका मानना है कि इससे धोनी समेत अन्य महान खिलाड़ियों की लीगेसी धूमिल होगी.

काव्या मारन ने जताया विरोध

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने हाल ही में हुई मीटिंग में कहा कि यदि एक रिटायर हो चुके प्लेयर को अनकैप्ड का टैग देकर ऑक्शन में लाया जाता है तो यह उसकी महानता के साथ खिलवाड़ करना होगा. काव्या के अनुसार यदि कोई अनकैप्ड खिलाड़ी ऑक्शन में आकर रिटेन किए गए अनकैप्ड प्लेयर से ज्यादा रकम ले जाता है तो वह धोनी जैसे दिग्गजों का अपमान करना होगा. उनका स्पष्ट शब्दों में यही कहना था कि धोनी को ऑक्शन में उतरना चाहिए, जिससे नीलामी में उन्हें सही प्राइस मिल सके.

धोनी की घट सकती है सैलरी?

BCCI और IPL टीम मालिकों की मीटिंग में एक मुद्दा यह भी उठाया गया कि जिन खिलाड़ियों को रिटायर हुए पांच साल या उससे ज्यादा समय हो चुका है, उनका बेस प्राइस कम होना चाहिए. रिपोर्ट्स अनुसार यह सुझाव आईपीएल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हेमंग अमीन ने दिया. उनका मानना था कि इन खिलाड़ियों का बेस प्राइस कम होगा तो उन्हें नीलामी में खरीदने जाने की संभावना बढ़ जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Champions Trophy 2025: ICC ने पाकिस्तान के लिए खोला खजाना, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दिए 586 करोड़!

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20 World Cup के वार्म-अप मैच में बुरी तरह चोटिल हुई स्टार खिलाड़ी, स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर
T20 World Cup के वार्म-अप मैच में बुरी तरह चोटिल हुई स्टार खिलाड़ी, स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर
टीम इंडिया में 'हिटमैन' की वापसी, अफगानिस्तान के छुड़ाएंगे छक्के; प्रैक्टिस देखने उमड़ी भीड़
टीम इंडिया में 'हिटमैन' की वापसी, अफगानिस्तान के छुड़ाएंगे छक्के; प्रैक्टिस देखने उमड़ी भीड़
नाइट क्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स पर एक्शन, जो रूट बने नए कप्तान; ECB का एलान
नाइट क्लब विवाद के बाद बेन स्टोक्स पर एक्शन, जो रूट बने नए कप्तान; ECB का एलान
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज, टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय; जानें ताजा अपडेट
हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज, टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय; जानें ताजा अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: डांस की महफिल में मनचले की घुसपैठ! | Haryana Dancer
12 Years Of PM Modi | Longest Serving PM: नेहरू का रिकॉर्ड टूटा, PM Modi के नाम नया कीर्तिमान!
TMC-Congress Merger | Sonia Gandhi | Mamata | Janhit:दीदी का सबसे कठिन फैसला! पार्टी विलय करेंगी?
Sandeep Chaudhary | Iran-US War: फिर भड़की जंग! भारत में पेट्रोल, डीजल और खाद का बड़ा संकट?
TMC Merger With Congress: ममता को मंजूर 'विलय ऑफर'! | TMC | Congress | Mamata | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज
दिल के खुश रखने को गालिब....कांग्रेस ने शेयर किया नेहरू-मोदी का कार्टून; 12 साल पूरे होने पर कसा तंज
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
UP चुनाव 2027 में किस आधार पर मिलेगा टिकट? BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया ये जवाब
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर ट्रंप का बयान, US प्रेसीडेंट ने अल्लाह को किस बात का कहा शुक्रिया
वो सिर्फ बातें करते हैं, काम नहीं... ईरान को लेकर बोले ट्रंप, अल्लाह को किस बात का किया शुक्रिया
IND vs ENG: 12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
12 गेंद में चाहिए थे 38 रन, भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली थी जीत; फिर लास्ट तीन गेंद में मिली हार
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई 'वेलकम टू द जंगल' के सेट की झलक
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
अगर समझौता नहीं हुआ तो जोरदार हमला किया..., आखिर क्यों आगबबूला हुए ट्रंप? ईरान को फिर दी धमकी
Explained: भारत में सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता मुश्किल क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बन जाती छोटी पार्टियां?
सत्ता से हटते ही पार्टी की एकजुटता कठिन क्यों, कैसे सत्ताधारी दल की अरदली बनती छोटी पार्टियां?
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
IAS बनना है तो आज ही फॉलो करें दिव्यकीर्ति सर की ये 3 बातें, आपको नहीं रोक पाएगी कोई भी ताकत
Embed widget