Coronavirus: अश्विन ने की अपील- हालात की गंभीरता को समझे वरना भयंकर होगी स्थिति
एबीपी न्यूज़ | 23 Mar 2020 09:51 PM (IST)
Coronavirus: अश्विन लगातार कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं.

Coronavirus: भारत में हर दिन कोरोना वायरस के नए केस सामने आने की वजह से हालात गंभीर बनते जा रहे हैं. भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने देशवासियों से कोरोना वायरस की वजह से बन रहे हालात को गंभीरता से लेने की हिदायत दी है. रविचंद्रन अश्विन ने देश के लोगों को आगह करते हुए कहा कि अगर कोरोनावायरस यहां से और फैलता है तो देश में भयंकर स्थिति आ जाएगी क्योंकि देश की जनसंख्या काफी है और कई हिस्सों में जानकारी का आभाव है. अश्विन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "सभी तरह की जानकारी देख रहा हूं (विश्वासपात्र भी और घबराहट बढ़ाने वाली भी). एक चीज निश्चित लगती है. अगले दो सप्ताह काफी अहम होने वाले हैं. भारत के हर शहर के लिए अगले दो सप्ताह खाली होने चाहिए क्योंकि अगर यह बीमारी फैलती है तो अफरा-तफरी मच जाएगी." 33 साल के अश्विन ने अपने ट्विटर हैंडल का नाम भी बदल कर 'लेट्स स्टे इंडोर इंडिया' रख दिया है. उन्होंने लिखा, "हमें यह बात याद रखनी चाहिए कि हमारी जनसंख्या काफी ज्यादा और बड़े हिस्से के पास जानकारी भी मौजूद नहीं है." Coronavirus: स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की सलाह- क्वारंटाइन में अपनाए ये तरीके