नई दिल्लीः टीम इंडिया ने टी 20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में पहुंचने से पहले टीम इंडिया को वेस्टइंडीज का सामना करना होगा. पाकिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को हराकर अंतिम चार टीम में शामिल हुई टीम इंडिया के सामने सेमीफाइनल में सिर्फ एक चुनौती है. उस चुनौती का नाम है क्रिस गेल. गेल को दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है और जब बात टी 20 की हो तो वो और भी खतरनाक हो जाते हैं. 31 मार्च को सेमीफाइनल

में भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर है और उससे पहले गेल पूरे फॉर्म में हैं.

टी 20 की पिछले 5 मैच की चार पारियों में गेल ने 90.3 की औसत से 271 रन बनाए हैं. इसमें एक नाबाद शतक, एक 90 रन की पारी और एक 77 रन की पारी शामिल है. गेल का स्ट्राइक रेट पिछले 5 मैच में 222 का है.

भारत के लिए ये खतरा और बढ़ जाता है क्योंकि मौजूदा फॉर्म के साथ साथ गेल के पुराने रिकॉर्ड भी भारत के खिलाफ हैं. 2010 टी-20 विश्व कप में गेल ने ही टीम इंडिया को बाहर का रास्ता दिखाया था.  

गेल ने 2010 टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 98 रन की पारी खेली थी. भारत के खिलाफ 3 टी-20 में गेल 51.3 की औसत से 154 रन बनाए हैं. 

अगर टी-20 के OVERALL रिकॉर्ड की बात करें तो गेल इस fORMAT के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं

टी-20 क्रिकेट में गेल सबसे ज्यादा 98 छक्के लगा चुके हैं. 48 टी-20 में वो 2 शतक और 13 अर्धशतक लगा चुके हैं. गेल का स्ट्राइक रेट 145.7 का है.

भारत को अगर वेस्टइंडीज को हराकर विश्व कप के फाइनल में जाना है तो गेल को जल्दी आउट करना होगा लेकिन सवाल ये है कि गेल को कौन आउट करेगा?