इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में अनसोल्ड रहने वाले भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने काउंटी क्रिकेट का दामन थामा लेकिन चार पारियों में उनका बल्ला खामोश ही रहा है. नए काउंटी सीजन में यॉर्कशायर ने उनके साथ करार किया. टीम ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं जिसमें पहला मुकाबला बारिश के कारण ड्रॉ रहा. दूसरे मुकाबले में टीम को नॉटिंघमशायर के खिलाफ जीत मिली जबकि समरसेट के खिलाफ टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम की जीत और हार के बीच पुजारा अपने बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा पाए.
आईपीएल के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर जाना है,जहां टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. सीरीज से पहले पुजारा काउंटी क्रिकेट में खुद को आजमाना चाहते थे ताकि टेस्ट मुकाबलों में अच्छा खेल दिखा सकें लेकिन अभी तक उन्हें एक बड़ी पारी की तलाश है.
नॉटिंघमशायर के खिलाफ 20 रन20 से 23 अप्रैल को खेले गए इस मुकाबले में यॉर्कशायर को 164 रनों से जीत मिली. यॉर्कशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बनाए थे जिसमें पुजारा के बल्ले से सिर्फ 2 रन आए. हालाकि नॉटिंघमशायर की टीम 188 रन पर ही सिमट गई. दूसरी पारी में भी पुजारा बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 18 रन बनाने के बाद एक बार फिर रन आउट हो गए. हाल के समय में पुजारा टेस्ट क्रिकेट में भी हाल के समय में रन आउट होने को लेकर आलोचकों के निशाने पर रहे.
समरसेट के खिलाफ सिर्फ 13 रनयॉर्कशायर का दूसरा मुकाबला समरसेट के खिलाफ था लेकिन इस मैच में टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. समरसेट के 216 रनों के जवाब में यॉर्कशायर की पूरी टीम 49.4 ओवर में 96 रनों पर ढेर हो गई. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पुजारा सिर्फ सात रन ही बना सके. दसरी पारी में टीम के सामने 321 रनों का लक्ष्य था लेकिन पुजारा की टीम 202 रनों पर ही ढेर हो गई. पुजारा के बल्ले से दूसरी पारी में सिर्फ 6 रन आए.
यॉर्कशायर अपना चौथा मुकाबला 4 मई से एसेक्स के खिलाफ खेलेगी. अब देखना होगा कि क्या पुजारा फॉर्म में वापसी करते हैं या नहीं.