एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: राहुल द्रविड़ ने ट्रेनिंग के लिए बनाया खास प्लान, चेतन समेत तीन तेज गेंदबाज जाएंगे ऑस्ट्रेलिया

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप से पहले तेज गेंदबाजी ने टीम इंडिया की परेशानी बढ़ा रखी है. द्रविड़ इस परेशानी से निपटने का प्लान बना रहे हैं.

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने में अब 20 दिन से भी कम का वक्त बचा है. लेकिन स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि कोच राहुल द्रविड़ ने बुमराह के वर्ल्ड कप तक फिट नहीं होने की स्थिति में बैकअप प्लान तैयार कर लिया है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए तीन तेज गेंदबाज कुलदीप सेन, चेतन सकारिया और मुकेश चौधरी रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं. 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी. भारत ने अपने रिजर्व खिलाड़ियों में दीपक चाहर, श्रेयश अय्यर को जगह दी थी. लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी चुना गया है. इसका मतलब है कि ये दोनों खिलाड़ी बाद में ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे.

जिन 15 खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह मिली है वो 15 खिलाड़ी 6 अक्टूबर को ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएंगे. इनके अलावा मोहम्मद शमी और उमरान मलिक को भी ऑस्ट्रेलिया भेजा जा रहा है. 

द्रविड़ ने बनाया है खास प्लान

इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेनिंग सेशन को लेकर भी कोच राहुल द्रविड़ ने खास प्लान बनाया है. चेतन और मुकेश लेफ्ट ऑर्म तेज गेंदबाज हैं और ये दोनों ट्रेनिंग सेशन में टीम इंडिया का अहम हिस्सा बनेंगे. इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप सेन को भी 6 अक्टूबर को ही ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा. 

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अभी तक जसप्रीत बुमराह की चोट पर वेट एंड वॉच की स्थिति में है. बोर्ड को बुमराह के फिट होने की उम्मीद है. अगर बुमराह फिट नहीं होते हैं तो फिर मोहम्मद शमी 15 सदस्यों की टीम में उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं. शमी के अलावा मोहम्मद सिराज भी बुमराह को रिप्लेस करने की रेस में हैं. 16 अक्टूबर तक बीसीसीआई इस बारे में आखिरी फैसला ले सकता है.

'चिंता की कोई बात नहीं, ऑस्ट्रेलिया ने संघर्ष के बावजूद टी20 वर्ल्ड कप जीता था', सीरीज हार के बाद मिलर का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget