किस देश की क्रिकेट टीम की जर्सी है सबसे सस्ती, जानें चैंपियंस ट्रॉफी के सभी 8 देशों की जर्सी की कीमत
Champions Trophy 2025 All Teams Jersey: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अब तक कई टीमें अपनी जर्सी रिवील कर चुकी हैं. तो आइए जानते हैं कि सभी टीमों की जर्सी की कीमत कितनी है.

Champions Trophy 2025 All Teams Jersey Price: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी. इससे पहले टीमें तैयारियों में जुट गई हैं. सभी टीम टूर्नामेंट के लिए अपनी-अपनी जर्सी भी लॉन्च कर रही हैं. तो आइए जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी में किस टीम की जर्सी की कीमत कितनी है और सबसे महंगी और सस्ती जर्सी किस टीम की है. कई टीमों की जर्सी आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो चुकी है. इसके अलावा कुछ टीमों की जर्सी आईसीसी की वेबसाइट पर मौजूद है.
भारत
बीसीसीआई की तरफ से वनडे की नई जर्सी का एलान कर दिया गया है, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी की आधिकारिक जर्सी लॉन्च नहीं हुई है. आईसीसी की वेबसाइट पर टीम इंडिया की चैंपियंस ट्रॉफी की जर्सी की कीमत 4500 भारतीय रुपये है. वहीं टीम इंडिया नई वनडे जर्सी की कीमत 5999 रुपये है.
पाकिस्तान
मेजबान पाकिस्तान की तरफ से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जर्सी रिलीज कर दी गई है. पाकिस्तान ने टूर्नामेंट की जर्सी की कीमत 40 अमेरिकी डॉलर करीब 3500 भारतीय रुपये रखी है.
अफगानिस्तान
अफगानिस्तान की तरफ से भी चैंपियंस ट्रॉफी की जर्सी रिवील कर दी गई है. आईसीसी की वेबसाइट पर अफगानिस्तान की जर्सी की कीमत करीब 4500 भारतीय रुपये के करीब रखी गई है.
ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका
चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमों ने अब तक आधिकारिक तौर पर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जर्सी रिवील नहीं की है. हालांकि आईसीसी की ग्लोबल वेबसाइट पर इन टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी की जर्सी मौजूद है. सभी की जर्सी की कीमत करीब 4500 भारतीय रुपये है. अब देखना दिलचस्प होगा कि सभी टीमें कब तक आधिकारिक तौर पर कब जर्सी रिवील करती हैं.
📍 BCCI Headquarters, Mumbai
— BCCI (@BCCI) November 29, 2024
Mr Jay Shah, Honorary Secretary, BCCI & Ms Harmanpreet Kaur, Captain, Indian Cricket Team unveiled #TeamIndia's new ODI jersey 👏 👏@JayShah | @ImHarmanpreet | @adidas pic.twitter.com/YujTcjDHRO
Presenting Pakistan team's official jersey for the ICC Champions Trophy 2025 🇵🇰🌟
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) February 7, 2025
Order now at https://t.co/TWU32Ta9wL 🛒#ChampionsTrophy | #WeHaveWeWill pic.twitter.com/iXZH4TVKqf
𝐏𝐫𝐞𝐬𝐞𝐧𝐭𝐢𝐧𝐠 𝐀𝐟𝐠𝐡𝐚𝐧𝐢𝐬𝐭𝐚𝐧'𝐬 𝐎𝐟𝐟𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐉𝐞𝐫𝐬𝐞𝐲 𝐟𝐨𝐫 𝐭𝐡𝐞 𝐈𝐂𝐂 𝐂𝐡𝐚𝐦𝐩𝐢𝐨𝐧𝐬 𝐓𝐫𝐨𝐩𝐡𝐲 𝟐𝟎𝟐𝟓! 👕
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) January 30, 2025
Inspired by our rich cultural heritage, the jersey design beautifully blends the elegance of Naskh calligraphy with the geometric… pic.twitter.com/RHOcpxyEuW
ये भी पढ़ें...
IPL 2025 में लागू होगा ICC का यह नियम, शेड्यूल को लेकर भी आया बड़ा अपडेट
Source: IOCL

















