एक्सप्लोरर

Video: झूलन को विदाई देते वक्त आंसू नहीं रोक पाई कप्तान हरमनप्रीत, रोहित शर्मा ने कही ये बड़ी बात

भारत की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल रही हैं. इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी इमोशनल नजर आए.

Harmanpreet Kaur On Jhulan Goswami: भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. भारत की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का यह आखिरी इंटरनेशनल मैच है. वहीं, इस मैच से पहले आईसीसी ने झूलन गोस्वामी और कप्तान हरमनप्रीत कौर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. दरअसल, इस फोटो में सभी भारतीय खिलाड़ी झूलन को विदाई देने से पहले एकसाथ जमा हुए. इसके अलावा इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम चीफ एग्जीक्यूटिव क्लेयर कोनोर और हेड कोच लीसा काइटले ने झूलन गोस्वामी को जर्सी गिफ्ट की. इस जर्सी पर इंग्लैंड की खिलाड़ियों के साइन हैं.

अपने आंसू नहीं रोक पाई कप्तान हरमनप्रीत कौर

वहीं, सोशल मीडिया पर एक फोटो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, इस वायरल फोटो में कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत कई खिलाड़ी इस मौके पर रो भी पड़ीं. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रोते हुए झूलन गोस्वामी को गले से लगा लिया. टॉस के दौरान कप्तान हमनप्रीत कौर अपना आखिरी मैच खेल रहीं झूलन गोस्वामी के साथ मैदान पर उतरी थीं. गौरतलब है कि झूलन गोस्वामी दूसरी सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी हैं. झूलन गोस्वामी के नाम 204 वनडे मैच खेलने का रिकार्ड है, जबकि मिताली राज ने 232 वनडे मुकाबले खेले थे.

ऐसा रहा है झूलन गोस्वामी का करियर 

झूलन गोस्वामी के करियर पर नजर डालें तो इस दिग्गज खिलाड़ी ने कुल 284 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. जिसमें 204 वनडे मैचों के अलावा 12 टेस्ट और 68 टी20 शामिल हैं. झूलन गोस्वामी के नाम वनडे क्रिकेट में 253 विकेट दर्ज हैं. वहीं, इसके अलावा टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में क्रमशः 44 और 56 विकेट झटके हैं. साल 2007 में झूलन गोस्वामी को आईसीसी वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था.

'ग्राउंड के बीच में खड़े होकर राष्ट्रगान गाना सबसे अच्छी फीलिंग'

वहीं, बीसीसीआई विमेन ने झूलन गोस्वामी का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में झूलन गोस्वामी क्रिकेट को लेकर अपने अनुभव के बारे में बता रही हैं. वह इस वीडियो में कह रही हैं कि मेरे लिए क्रिकेट में बेस्ट मोमेंट वह है जब मैं नेशनल एंथेम के लिए मैदान पर जाती हूं. ग्राउंड के बीच में खड़े होकर राष्ट्रगान गाना सबसे अच्छी फीलिंग है. साथ ही उन्होंने कहा कि वह जर्सी पहनना जिसमें भारत का नाम लिखा होता है, उसे पहनना अपने आप में गजब का एहसास है, मैंने इन सभी चीजों का सपना देखा था. वह आगे कहती हैं कि मैं इन सभी चीजों को बहुत मिस करूंगी, लेकिन सभी चीजों को कभी न कभी खत्म होना होता है.

आप झूलन से काफी कुछ सीख सकते हैं- रोहित शर्मा

वहीं, भारतीय मेंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी झूलन गोस्वामी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि झूलन क्रिकेट में भारत की पिलरों में से एक रही हैं. उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है, उन्होंने देश के लिए खेलते हुए गजब का जुनून दिखाया है, जो मेंस और वीमेंस युवा क्रिकेटरों के लिए उदाहरण है. रोहित शर्मा कहते हैं कि आप झूलन से काफी कुछ सीख सकते हैं, मैं उनसे कम ही बार मिला हूं. साथ ही उन्होंने झूलन गोस्वामी से जुड़ा एक वाक्या शेयर किया. उन्होंने कहा कि जब मैं नेशनल क्रिकेट एकेडमी में था और नेट प्रैक्टिस कर रहा था, झूलन मुझे गेंदबाजी कर रही थीं. इस दौरान उनके इन स्विंगर्स और यॉर्कर्स ने मुझे हैरान कर दिया. मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं.

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने कही ये बात

भारतीय वीमेंस टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने कहा कि झूलन गोस्वामी टीम की एक अहम सदस्य रहीं हैं, उनका कोई रिप्लेसमेंट नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नहीं देख पाना मेरे लिए काफी इमोशनल होगा. वहीं, हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उनका जो टीम के प्रति एप्रोच रहता है वह हमेशा अच्छा प्रदर्शन करना रहता है. हरमनप्रीत कौर आगे कहती हैं कि इसका मुकाबला कोई खिलाड़ी नहीं कर सकता है. जब मैं टीम में आई थी तो वह एक खिलाड़ी थीं, जो लीडिंग फ्रॉम द फ्रंट की एक उदाहरण थीं. मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे पास एक ऐसा सीनियर था.

ये भी पढ़ें-

मिलिए विकलांग क्रिकेटर राजा बाबू शर्मा से, दिन में चलाते हैं ई-रिक्शा और शाम में खेलते हैं क्रिकेट

IND vs AUS 3rd T20: लगातार 9वीं सीरीज जीतने उतरेगी रोहित ब्रिगेड, ऑस्ट्रेलिया के पास भी है इतिहास रचने का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को चटाई धूल
10 वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को चटाई धूल
नहीं बदलेगी तारीख, 13 सितंबर को ही होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20
नहीं बदलेगी तारीख, 13 सितंबर को ही होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20
W, W... जीरो रन पर 2 विकेट, इंग्लैंड में फिर उछली पाकिस्तान की इज्जत; हार कंफर्म!
W, W... जीरो रन पर 2 विकेट, इंग्लैंड में फिर उछली पाकिस्तान की इज्जत; हार कंफर्म!
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget