एक्सप्लोरर

कानपुर टेस्ट के बीच अचानक टीम इंडिया में हुए बड़े बदलाव, BCCI ने 3 खिलाड़ियों को किया बाहर 

IND vs BAN: कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान BCCI ने टीम इंडिया में अचानक बड़े बदलाव कर दिए. टीम से तीन खिलाड़ियों को बाहर कर दिया.

IND vs BAN Kanpur Test: कानपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. मुकाबले के चार दिन पूरे हो चुके हैं और आज पांचवां दिन है. टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ बैटिंग से कानपुर टेस्ट को रोमांचक बना दिया है. जहां एक तरफ भारतीय टीम ने शानदार बैटिंग के साथ फैंस का मनोरंजन किया, वहीं दूसरी तरफ BCCI ने अचानक बड़ा फैसला करते हुए कानपुर में टेस्ट खेल रही टीम इंडिया से तीन खिलाड़ियों को बीच मुकाबले से ही बाहर कर दिया.

इन तीन खिलाड़ियों की लिस्ट में बल्लेबाज सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और तेज गेंदबाज यश दयाल शामिल हैं. अब सवाल तो आपके मन में भी उठ रहा होगा कि अचानक क्यों बसीसीआई ने यह फैसला किया? तो इस सवाल का जवाब है ईरानी कप का मुकाबला.

1 से 5 अक्टूबर के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच ईरानी कप का मैच खेला जाना है. इसी मुकाबले में हिस्सा लेने के चलते बोर्ड ने तीनों खिलाड़ियों को भारतीय स्क्वॉड से रिलीज करने का फैसला किया. 

बीसीसीआई ने बीते सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए एक अपडेट जारी करते हुए बताया, "सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल को कल से लखनऊ में होने वाले ईरानी कप में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया."

ईरानी कप के मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और तेज गेंदबाज यश दयाल रेस्ट ऑफ इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा हैं. वहीं सरफराज खान मुंबई का हिस्सा हैं. 

ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया का स्क्वॉड

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, मानव सुथार, मुकेश कुमार, खलील अहमद, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल चाहर, शाश्वत रावत, यश दयाल, ध्रुव जुरेल.

ईरानी कप के लिए मुंबई का स्क्वॉड 

पृथ्वी शॉ, सिद्धेश लाड, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, शार्दुल ठाकुर, तनुश कोटियन, मोहित अवस्थी, रॉयस्टन डायस, सूर्यांश शेडगे, सरफराज खान, सिद्धांत अधातराव, हिमांशु सिंह, एम जुनेद खान, आयुष म्हात्रे. 

 

ये भी पढ़ें...

पहले नहीं था होश, फिर कैमरा देख हड़बड़ाए; BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का ये कैसा वीडियो हुआ वायरल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
यूपी के सभी 75 जिलों में आज ब्लैकआउट! 10 मिनट तक छाया रहेगा अंधेरा, कटेगी बिजली, बजेंगे सायरन और...
यूपी के सभी 75 जिलों में आज ब्लैकआउट! 10 मिनट तक छाया रहेगा अंधेरा, कटेगी बिजली, बजेंगे सायरन और...
कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के इस बयान से फायर हुए ट्रंप, बोर्ड ऑफ पीस वाला न्योता लिया वापस
कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के इस बयान से फायर हुए ट्रंप, बोर्ड ऑफ पीस वाला न्योता लिया वापस
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत

वीडियोज

Haryana के Gurugram में बेकाबू रफ्तार का कहर, डिवाइडर तोड़कर कैब को मारी टक्कर | Crime News | abp
Hisar के पर्वतारोही ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड | Haryana | Rohtash Khileri | Mount Elbrus |Jiya Sharma
Jammu-Kashmir के उरी में जंगलों में आग का तांडव, सूखे की वजह से धधकते दिखे जंगल | Fire News
Dhurandhar 2 में Vicky Kaushal का Cameo, Ranveer Singh की फिल्म से Aditya Dhar की Planning!
एक लव स्टोरी की 'कब्र' !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
यूपी के सभी 75 जिलों में आज ब्लैकआउट! 10 मिनट तक छाया रहेगा अंधेरा, कटेगी बिजली, बजेंगे सायरन और...
यूपी के सभी 75 जिलों में आज ब्लैकआउट! 10 मिनट तक छाया रहेगा अंधेरा, कटेगी बिजली, बजेंगे सायरन और...
कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के इस बयान से फायर हुए ट्रंप, बोर्ड ऑफ पीस वाला न्योता लिया वापस
कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के इस बयान से फायर हुए ट्रंप, बोर्ड ऑफ पीस वाला न्योता लिया वापस
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
Border 2 BO Day 1:'बॉर्डर 2' दे पाएगी 'पठान' को मात? बनेगी रिपब्लिक डे पर पर सबसे बड़ी ओपनर? जानें- एक्सपर्ट की राय
'बॉर्डर 2' दे पाएगी 'पठान' को मात? बनेगी रिपब्लिक डे पर पर सबसे बड़ी ओपनर?
हलवाई को पूरा गांव ढूंढ रहा...कढ़ाई से हलवा निकालने के लिए गांव वालों को लानी पड़ी छेनी-हथौड़ी; देखें वीडियो
हलवाई को पूरा गांव ढूंढ रहा...कढ़ाई से हलवा निकालने के लिए गांव वालों को लानी पड़ी छेनी-हथौड़ी; देखें वीडियो
Clove Water Benefits: रात में सोने से पहले जरूर पिएं लौंग का पानी, गहरी नींद लाने में करेगा मदद
रात में सोने से पहले जरूर पिएं लौंग का पानी, गहरी नींद लाने में करेगा मदद
हो गया तय! फरवरी में आएगी किसान निधि योजना की 22वीं किस्त, तब तक कर लें ये काम
हो गया तय! फरवरी में आएगी किसान निधि योजना की 22वीं किस्त, तब तक कर लें ये काम
Embed widget