नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुसरे टेस्ट मैच में DRS को लेकर उठा थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में अब बीसीसीआई ने स्टीव स्मिथ और पीटर हैंड्सकांब के खिलाफ आईसीसी के पास आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज की है.

सुत्रों के अनुसार बीसीसीआई ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया के स्मिथ के बचाव में दिये गये कड़े बयान से नाराज था. बीसीसीआई का मानना है कि अपने कप्तान का बचाव करना सही है लेकिन बयान से लगा कि जैसे वह कोहली को नीचा दिखा रहे हैं जो कि मेजबान टीम को नागवार गुजरा.

भारतीय टीम प्रबंधन को उम्मीद थी कि मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड मैच समाप्त होन के बाद स्मिथ को बुलाएंगे और इसके बाद कोई कार्रवाई करेंगे. ब्रॉड का ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में दिया गया बयान भी बीसीसीआई को अच्छा नहीं लगा क्योंकि मैच रेफरी मीडिया के पास अपने विचार नहीं रखते.

आईसीसी अब मुश्किल स्थिति में है क्योंकि दूसरे टेस्ट मैच के मैदानी अंपायरों ने कल तक आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं करायी थी.