Indian Cricket Team Home Schedule 2025: बीसीसीआई ने बुधवार को भारतीय टीम का 2025 का होम शेड्यूल जारी कर दिया है. भारत होम सीजन की शुरुआत अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा. जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी. इसके बाद नवंबर में साउथ अफ्रीका भारत का दौरा करेगा. दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे.
भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का पहला मैच 2 अक्टूबर से खेला जाएगा. जबकि दूसरा मैच 10 अक्टबर से शुरू होगा. इसके बाद साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होगी. वहीं वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होगी. जबकि टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से होगी. भारत का होम सीजन 19 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 के साथ खत्म हो जाएगा.
भारतीय टीम का 2025 का होम शेड्यूल
वेस्टइंडीज का भारत दौरा -
- पहला टेस्ट- 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर, अहमदाबाद में सुबह 9:30 बजे से
- दूसरा टेस्ट- 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर, कोलकाता में सुबह 9:30 बजे से
साउथ अफ्रीका का भारत दौरा -
- पहला टेस्ट- 14 नवंबर से 18 नवंबर- नई दिल्ली में सुबह 9:30 बजे से
- दूसरा टेस्ट- 22 नवंबर से 26 नवंबर, गुवाहटी में सुबह 9:30 बजे से
- पहला वनडे- 30 नवंबर- रांची में दोपहर 1:30 बजे से
- दूसरा वनडे- 3 दिसंबर- रायपुर में दोपहर 1:30 बजे से
- तीसरा वनडे- 6 दिसंबर- वाईजैग में दोपहर 1:30 बजे से
- पहला टी20- 9 दिसंबर- कटक में शाम सात बजे से
- दूसरा टी20- 11 दिसंबर- नई चंडीगढ़ में शाम सात बजे से
- तीसरा टी20- 14 दिसंबर- धर्मशाला में शाम सात बजे से
- चौथा टी20- 17 दिसंबर- लखनऊ में शाम सात बजे से
- पांचवां टी20- 19 दिसंबर- अहमदाबाद में शाम सात बजे से
होम सीजन से पहले इंग्लैंड का दौरा करेगी भारतीय टीम -
भारतीय टीम होम सीजन की शुरुआत करने से पहले टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड जाएगी. दोनों टीमों के बीच पांच मैचों टेस्ट सीरीज होगी. जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी. वही टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 31 जुलाई को खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें- RCB की पहले बैटिंग, कैगिसो रबाडा का हुआ पत्ता कट; टॉस जीतकर भी बैकफुट पर गुजरात, देखें प्लेइंग XI
