एक्सप्लोरर

Team India: दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान, रमनदीप, विजयकुमार और यशदयाल को मिला मौका

India Squad for South Africa T20 Series: BCCI ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है.

 Indian Team Announced for T20 Series South Africa: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है. मयंक यादव और शिवम दुबे का टीम में ना होना चिंता का विषय है, जिन्हें चोट के कारण स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है. बीसीसीआई ने अपनी स्टेटमेंट में यह भी बताया कि रियान पराग को टीम में नहीं चुना गया है, जो बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सेलेंस में दायें कंधे में आई चोट से उबरने का प्रयास कर रहे हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में 40 गेंद में शतक लगाने वाले संजू सैमसन ने फिलहाल टी20 टीम में अपनी जगह सुरक्षित रखी है. दूसरी ओर अभिषेक शर्मा भी बांग्लादेश के खिलाफ शृंखला में फेल रहे थे, लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका में उनके पास खुद को साबित करने का मौका होगा. अभिषेक इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में भी इंडिया ए के लिए कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. यह भी चौंकाने वाला विषय है कि नितीश कुमार रेड्डी को टी20 टीम में जगह नहीं मिली है, लेकिन भारत उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया ले जा रहा है.

वरुण चक्रवर्ती ने अपनी मिस्ट्री बॉलिंग से बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी करते हुए 5 विकेट चटकाए थे. यश दयाल, विजय कुमार विशक और रमनदीप सिंह को भी स्क्वाड में चुना गया है, जो इस आगामी सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं. रमनदीप जिन्होंने इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में इंडिया ए के लिए बैट और बॉल से भी बढ़िया प्रदर्शन किया. उन्होंने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 64 रन की पारी खेली. इसके अलावा टूर्नामेंट में उन्होंने गेंदबाजी में 3 विकेट भी लिए.

 

कब शुरू होगी भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज 8 नवंबर से शुरू होगी. पहला मैच 8 नवंबर को डरबन में खेला जाएगा, वहीं दूसरा मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा. तीसरा और चौथा टी20 मैच क्रमशः 13 और 15 नवंबर को खेला जाएगा.

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जीतेश शर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजय कुमार, आवेश खान, यश दयाल

यह भी पढ़ें:

IND vs AFG: एशिया कप में अफगानिस्तान ने भारत को हराया, कर डाला बहुत बड़ा उलटफेर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, स्टार गेंदबाज फिटनेस के करीब; शुरू की बॉलिंग 
टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, स्टार गेंदबाज फिटनेस के करीब; शुरू की बॉलिंग 
223 बनाने वाले शुभमन गिल 'प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए हुए नॉमिनेट, 3 और भारतीय रेस में
223 बनाने वाले शुभमन गिल 'प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए हुए नॉमिनेट, 3 और भारतीय रेस में
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
पाकिस्तान क्रिकेट का सत्यानाश, तीन साल में बदले 8 कप्तान; जानें पूरी टाइमलाइन
पाकिस्तान क्रिकेट का सत्यानाश, तीन साल में बदले 8 कप्तान; जानें पूरी टाइमलाइन

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'ये सिलसिला...'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'ये सिलसिला...'
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
बैठक में पहुंचते ही PM मोदी को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, कैबिनेट ने की उपलब्धियों की सराहना
बैठक में पहुंचते ही PM मोदी को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, कैबिनेट ने की उपलब्धियों की सराहना
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
10 लाख रुपये से सस्ती हुई नई Skoda Slavia, फीचर्स भी हैं धांसू
10 लाख रुपये से सस्ती हुई नई Skoda Slavia, फीचर्स भी हैं धांसू
मां ने मांगी मदद, ट्रेन के पैंट्री स्टाफ ने 5 मिनट में पकाया ओट्स, दिल जीत रहा वीडियो
मां ने मांगी मदद, ट्रेन के पैंट्री स्टाफ ने 5 मिनट में पकाया ओट्स
Embed widget