एक्सप्लोरर

SMAT 2024: 37 छक्के और 349 रन, क्रुणाल पांड्या की टीम का जवाब नहीं; बना डाला बड़ी जीत का रिकॉर्ड

Syed Mushtaq Ali Trophy 2024: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में इतिहास रच दिया गया है. इस मैच में बड़ौदा ने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया है.

Baroda vs Sikkim Highest T20 Score: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं. अब गुरुवार को खेले गए बड़ौदा बनाम सिक्किम मैच में इतिहास रच दिया गया है, जिसमें क्रुणाल की कप्तानी में बड़ौदा को 263 रनों की ऐतिहासिक जीत मिली है. ये मेंस टी20 के किसी मैच में बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है. बड़ौदा ने जिम्बाब्वे के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है, जिसने इसी साल अक्टूबर में गाम्बिया के खिलाफ 344 रन बनाए थे. बड़ौदा के बल्लेबाजों ने अपनी पारी में 37 गगनचुंबी छक्के लगाए, जो अपने-आप में एक विश्व रिकॉर्ड है.

इस मैच में बड़ौदा ने पहले खेलते हुए 349 रन बनाए. पारी की शुरुआत ही तूफानी अंदाज में हुई क्योंकि शास्वत रावत और अभिमन्यू सिंह ने मिलकर 5 ओवर में ही टीम का स्कोर 92 रन पर पहुंचा दिया था. शास्वत और 43 और अभिमन्यू ने तेजतर्रार अंदाज में 53 रन बनाए. यहां से भानू पानिया का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोला क्योंकि उन्होंने 51 गेंद में 134 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 15 सिक्स लगाए. उनके अलावा विष्णु सोलंकी ने भी तूफानी पारी खेलते हुए 16 गेंद में 50 रन बनाए.

भारत में टूटा रिकॉर्ड

एक टी20 मैच में अब तक सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी जिम्बाब्वे के नाम था, लेकिन बड़ौदा टीम ने 37 सिक्स लगाकर इस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है. रनों के अंतर के हिसाब से यह भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत भी है. इससे पहले साल 2019 में आंध्र प्रदेश ने नागालैंड को 179 रनों से रौंदा था. ये भारतीय क्रिकेट में किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी है. भारत की नेशनल टीम 297 के स्कोर तक पहुंच चुकी है. वहीं भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है, जिसने IPL 2024 में RCB के खिलाफ 287 रन बनाए थे.

पूरी तरह फेल हुआ सिक्किम

सिक्किम की टीम जब 350 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो 49 रनों के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. बड़ौदा के गेंदबाज शुरुआत से ही विपक्षी बल्लेबाजों पर हावी दिखे. सिक्किम की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर महज 86 रन ही बना सकी और 263 रनों से मैच हार गई. ये भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में किसी टीम को मिली सबसे बड़े अंतर की हार भी है.

यह भी पढ़ें:

PHOTOS: अनुष्का शर्मा ने खोला विराट कोहली की फिटनेस का राज, बताया किस चीज से नहीं करते समझौता

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG Semi Final Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता, कप्तान हैरी ब्रूक हुए आउट; लचर स्थिति में इंग्लैंड
LIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, कप्तान हैरी ब्रूक हुए आउट; लचर स्थिति में इंग्लैंड
IND vs ENG Semi Final: सेमीफाइनल में भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, लिखा टी20 वर्ल्ड कप का नया इतिहास, सैमसन ने मचाया कोहराम
सेमीफाइनल में भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, लिखा टी20 वर्ल्ड कप का नया इतिहास, सैमसन ने मचाया कोहराम
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में Sanju Samson और ईशान किशन ने तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड, युवराज सिंह को पीछे छोड़ा
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में सैमसन-किशन ने तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड, युवराज सिंह को पीछे छोड़ा
Watch: सेमीफाइनल में भी फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा, विल जैक्स ने इस तरह जाल में फंसाया; देखिए कैसे गंवाया विकेट
सेमीफाइनल में भी फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा, विल जैक्स ने इस तरह जाल में फंसाया

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM
Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ी हलचल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ी हलचल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Haldi Doodh Benefits: क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Embed widget