एक्सप्लोरर

BAN vs NED: पहले शाकिब की फिफ्टी, फिर गेंदबाजों ने बरपाया कहर; बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स को 25 रन से रौंदा

BAN vs NED: बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स को 25 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में जाने की दावेदारी को मजबूती दी है.

BAN vs NED: बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स को 25 रन से हरा दिया है. रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लेकर टीम की जीत में सबसे बड़ा योगदान दिया. बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 159 रन बनाए. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन शाकिब अल हसन ने बनाए. हसन ने 46 गेंद में 64 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने तंजीद हसन के साथ 48 रन और महमदुल्लाह के साथ 41 रन की साझेदारी भी की. वहीं जब नीदरलैंड्स लक्ष्य का पीछा करने उतरा तो टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि दोनों सलामी बल्लेबाज 32 रन के स्कोर तक पवेलियन लौट चुके थे. मगर प्लेयर्स के बीच छोटी-छोटी साझेदारियों की बदौलत डच टीम जीत के करीब आ गई थी, लेकिन बांग्लादेश को हराने में नाकाम रही. 

नीदरलैंड्स के सामने 160 रनों का लक्ष्य था, जिसे हासिल करने के लिए डच टीम ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन माइकल लेविट क्रीज़ पर सेट होने के बावजूद 16 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गए. अभी माइकल को आउट हुए कुछ ही देर हुई थी तभी मैक्स ओडाउड 12 के स्कोर पट आउट हो गए. टीम ने 32 रन के स्कोर पट दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था. विक्रमजीत सिंह और साइब्रैंड के बीच 37 रन की साझेदारी से टीम जीत की अग्रसर होने लगी थी, लेकिन 10वें ओवर में विक्रमजीत बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में स्टम्प आउट हो गए. विक्रमजीत ने 16 गेंद में 26 रन बनाए. दूसरी ओर साइब्रैंड अच्छा खेल रहे थे, लेकिन 33 के स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए. एक समय नीदरलैंड्स ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए थे और टीम को जीत के लिए 56 रन की जरूरत थी. मगर यहां से टीम ने मात्र 6 रन के भीतर 4 अहम विकेट गंवा दिए. बास डी लीड शून्य और उनके बाद कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 25 रन पर आउट होकर टीम को बीच मझधार में छोड़ चले. टीम का स्कोर 3 विकेट पर 111 रन से 117 रन पर 7 विकेट हो चुका था. जरूरी रन रेट बढ़ता जा रहा था. आलम ये था कि नीदरलैंड्स को आखिरी 2 ओवर में जीत के लिए 36 रन की जरूरत थी. 19वें ओवर में मुस्तफिजुर रहमान ने सिर्फ 3 रन दिए, जिससे बांग्लादेश की जीत लगभग तय हो चली थी. आखिरी ओवर में सिर्फ 7 रन आए, जिससे बांग्लादेश ने इस मैच को 25 रन से जीत लिया है.

बांग्लादेश सुपर 8 के करीब

नीदरलैंड्स को हराकर बांग्लादेश ग्रुप डी में 3 मैचों में 2 जीत के बाद दूसरे स्थान पर आ गई है. बांग्लादेश के अभी 4 अंक हैं और नेट रन-रेट +0.478 का हो गया है. इस ग्रुप से श्रीलंका बाहर हो चुकी है, वहीं बांग्लादेश यदि अगले मैच में नेपाल को हरा देती है तो सीधे तौर पर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. मगर उसे नेपाल के हाथों हार मिली तो बांग्लादेश को उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका को नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत मिले.

यह भी पढ़ें:

WATCH: हेल्मेट में फंसी गेंद, ना होती ग्रिल तो फूट जाती तंजीद हसन की आंख; बड़ा हादसा होने से टला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर? चीन-पाकिस्तान के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
1500KM तक का टारगेट तबाह... कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर?
बिहार: '10 लाख दो वरना मार देंगे', सिवान से JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी को मिली जान से मारने की धमकी
बिहार: '10 लाख दो वरना मार देंगे', सिवान से JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी को मिली जान से मारने की धमकी
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा

वीडियोज

UP News: बरेली में पति-पत्नी चोर गैंग का भंडाफोड़! CCTV में कैद हुई वारदात | Crime News | ABP News
Crime News : बीमे के लिए रिश्तों का खूनी चक्रव्यूह | Sansani
Bengal Controversy: बंगाल में चुनाव से पहले मुस्लिम Vs हिन्दू या फिर कोई चुनावी 'खेल' | TMC | BJP
Goa Night Club Fire Incident: 25 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? | Breaking | Romana Isar Khan
Indigo Flight Crisis: IndiGo की लूट, सरकार मौन क्यों? | Sandeep Chaudhary | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर? चीन-पाकिस्तान के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
1500KM तक का टारगेट तबाह... कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर?
बिहार: '10 लाख दो वरना मार देंगे', सिवान से JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी को मिली जान से मारने की धमकी
बिहार: '10 लाख दो वरना मार देंगे', सिवान से JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी को मिली जान से मारने की धमकी
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
बेंगलुरु में वापस आएगा IPL, ये वादा करने वाले वेंकटेश प्रसाद बने कर्नाटक क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष
बेंगलुरु में वापस आएगा IPL, ये वादा करने वाले वेंकटेश प्रसाद बने कर्नाटक क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट है तो हो जाएगी आपकी मौज, बदलने वाले हैं ये नियम
बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट है तो हो जाएगी आपकी मौज, बदलने वाले हैं ये नियम
Malai Egg Curry: घर में कैसे बनाएं रेस्तरां से भी अच्छी मलाई एग करी, कैसे बनेगी यह एकदम क्रीमी?
घर में कैसे बनाएं रेस्तरां से भी अच्छी मलाई एग करी, कैसे बनेगी यह एकदम क्रीमी?
Embed widget