एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कांपने लगा क्रिकेटर, मौत से था सिर्फ 20 मिनट दूर; बांग्लादेशी क्रिकेटर ने बयां किया भयावह मंजर

PSL 2025 Cancelled: पीएसएल 2025 के स्थगित होने के बाद बांग्लादेशी क्रिकेटर ने पाकिस्तान की भयावह स्थिति पर बहुत बड़ा बयान दिया है.

Foreign Cricketers Reach Dubai From Pakistan: PCB ने 9 मई को PSL 2025 टूर्नामेंट के बाकी मैचों को पाकिस्तान से बाहर करवाए जाने की घोषणा की थी. भारत-पाकिस्तान टेंशन (India Pakistan Tension) के बीच विदेशी खिलाड़ियों को जल्द से जल्द उनके देश वापस भेजने का इंतजाम किया गया था. दरअसल प्लेयर्स यूएई के रास्ते अपने-अपने देश पहुंचे हैं. अब बांग्लादेशी क्रिकेटर रिशाद हुसैन ने खुलासा किया है कि कैसे दुबई पहुंचते ही खिलाड़ियों ने राहत की सांस ली थी.

क्रिकबज अनुसार दुबई एयरपोर्ट पर रिपोर्टर्स से बात करते हुए रिशाद हुसैन ने कहा, "ऊपर वाले की कृपा है, हम एक भयंकर संकट से उबर कर दुबई पहुंच गए हैं और मैं अभी अच्छा महसूस कर रहा हूं."

20 मिनट बाद एयरपोर्ट के उड़ गए परखच्चे

रिशाद हुसैन ने आगे बताया कि जब वो पाकिस्तान के एयरपोर्ट से रवाना हुए तो उसके 20 मिनट बाद ही एयरपोर्ट के परखच्चे उड़ गए थे. उन्होंने कहा, "यह खबर डरा देने वाली है और साथ ही दर्दनाक भी. अब दुबई पहुंच कर हमें ऐसा लग रहा है जैसे हमें दूसरा जीवन मिल गया हो."

कांपने लगे थे नाहिद राणा

रिशाद हुसैन ने बताया कि उनके हमवतन क्रिकेटर नाहिद राणा कांपने लगे थे. उन्होंने बताया, "नाहिद राणा बहुत शांत थे, शायद उन्हें तनाव था. मैंने उनसे लगातार तनाव ना लेने के लिए कहा और उम्मीद करने के लिए कहा कि हमें कुछ नहीं होगा."

बांग्लादेशी क्रिकेटर ने अपने बयान में एक और बड़ा खुलासा करके बताया कि जब इंग्लैंड के खिलाड़ी टॉम कर्रन को पता चला कि पाकिस्तान में एयरपोर्ट बंद है तो वो रोने लगे थे. बता दें कि PCB के चेयरमैन पहले सारे बचे हुए मैचों को कराची में करवाना चाहते थे, लेकिन जब खिलाड़ियों ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए तो मोहसिन नकवी के साथ खिलाड़ियों की बैठक करवाई गई, जिसके बाद दुबई में मैच करवाने का फैसला लिया गया था. मगर यूएई भी मुकाबलों के आयोजन की मांग को ठुकरा चुका है.

यह भी पढ़ें:

एमएस धोनी समेत ये खिलाड़ी आर्मी का देंगे साथ, पाकिस्तान को देंगे मुंहतोड़ जवाब

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘यह मामला सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, एआर रहमान के आरोपों पर बोले नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी
‘सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, एआर रहमान के आरोपों पर बोले कैलाश सत्यार्थी
'अगर कोई आना चाहता है तो...', हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
'अगर कोई आना चाहता है तो...', हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
इस देश ने भी कर दिया 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान, इन खूंखार खिलाड़ियों को किया शामिल
इस देश ने भी कर दिया 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान, इन खूंखार खिलाड़ियों को किया शामिल
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप

वीडियोज

Chitra Tripathi: धर्म का अपमान या kashi का उत्थान..चीन मूर्तियों के विध्वंस का सच क्या? |Manikarnika
Indore News: 24 मौतों के बाद एक्शन मोड में विपक्ष, Mohan सरकार की बढ़ेगी मुश्किलें? | Rahul Gandhi
PM Modi Mission India: 'BJP सरकार बनाइए हम इनको देश से बाहर निकालेंगे'- पीएम मोदी | Mamata Banerjee
PM Modi Mission India: PM मोदी की बंगाल को बड़ी सौगात, Vande Bharat Sleeper का किया शुभारंभ ABP
Patna के Caramli Chak में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग | Fire News | ABP News | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘यह मामला सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, एआर रहमान के आरोपों पर बोले नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी
‘सिर्फ चिंताजनक नहीं, बल्कि कलंक...’, एआर रहमान के आरोपों पर बोले कैलाश सत्यार्थी
'अगर कोई आना चाहता है तो...', हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
'अगर कोई आना चाहता है तो...', हर की पौड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष
इस देश ने भी कर दिया 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान, इन खूंखार खिलाड़ियों को किया शामिल
इस देश ने भी कर दिया 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान, इन खूंखार खिलाड़ियों को किया शामिल
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
क्या करते हैं डिंपल कपाड़िया के छोटे दामाद, बेटी का बॉलीवुड करियर रहा एकदम फ्लॉप
'भ्रष्टाचार की पार्टी है TMC, घुसपैठियों को वोटर...', प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा से ममता बनर्जी पर साधा निशाना
'भ्रष्टाचार की पार्टी TMC, घुसपैठियों को वोट...', PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
"पूरा फैशन मिट्टी में मिला दिया" बर्थडे गर्ल का दोस्तों ने बनाया भूत, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
मिक्सर के किसी भी जार में कुछ भी पीसने लग जाते हैं, जानें किस काम के लिए कौन सा जार होता है परफेक्ट?
मिक्सर के किसी भी जार में कुछ भी पीसने लग जाते हैं, जानें किस काम के लिए कौन सा जार होता है परफेक्ट?
Embed widget