एक्सप्लोरर

Bangladesh Crisis: पहले घर को लगा दी आग, अब बांग्लादेशी क्रिकेटर पर हिंसा भड़काने के संगीन आरोप

Bangladesh Crisis: कुछ दिन पहले शाकिब अल हसन पर मर्डर के आरोप लगाए गए थे. अब बांग्लादेश के पूर्व कप्तान के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हो गई है.

FIR Against Mashrafe Murtaza: बांग्लादेश में चले विरोध प्रदर्शन के बीच क्रिकेटर शाकिब अल हसन पर मर्डर के आरोप लगे थे. अब इस सूची में शाकिब के साथ बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा का नाम भी जुड़ गया है. कुछ दिन पहले देश की राजधानी ढाका में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हमला करवाने के आरोप में मुर्तजा के खिलाफ नारिल सरदार पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया गया है. यही नहीं बल्कि मुर्तजा के पिता के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है.

यह एफआईआर 10 सितंबर को शेख मुस्तफा नाम के व्यक्ति ने दर्ज करवाई है. उन्होंने छात्रों पर हमला करवा कर देश में अशांति फैलाने के आरोप में मशरफे मुर्तजा और उनके पिता समेत कुल 90 लोगों का नाम सामने रखा है. इससे पहले जब शाकिब अल हसन पर मर्डर के आरोप लगे तो वो पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद वापस अपने देश नहीं बल्कि काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड चले गए थे.

मशरफे मुर्तजा पर दायर हुए केस को लेकर यह स्टेटमेंट जारी किया गया है कि रविवार 4 अगस्त को निकाली गई रैली में मशरफे मुर्तजा और उनके पिता, गुलाम मुर्तजा भी शामिल थे. इसी बीच सरकार का तख्तापलट हो जाता है, जिसके चलते शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर भारत आ जाती हैं. उसके कुछ दिन बाद ही खबर आई कि विरोध प्रदर्शन के दौरान मशरफे के घर को आग के हवाले कर दिया गया है. घर में आग की लपटों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं.

यह भी एक गौर करने वाली बात है कि मशरफे मुर्तजा जल्द ही क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं. उन्हें बहुत जल्द यूएस टी10 लीग में डेट्रोइट फैल्कन्स के लिए खेलते हुए देखा जाएगा. इस लीग में भारत के सुरेश रैना, मुनाफ पटेल और पार्थिव पटेल से लेकर पाकिस्तानी दिग्गज मोहम्मद हफीज और मिसबाह उल हक भी खेलते हुए नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें:

मार्नस लबुशेन पर लगेगा बैन! मैदान पर गहमागहमी के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड लेगा फैसला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम योद्धा हो, तुम्हें मारने की साजिश... तुम्हारी मां ही सबसे बड़ी दुश्मन...' कैसे AI के इशारे पर बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा?
'तुम योद्धा हो, तुम्हें मारने की साजिश... तुम्हारी मां ही सबसे बड़ी दुश्मन...' कैसे AI के इशारे पर बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा?
'दण्ड शास्ति प्रजा...', बहराइच हिंसा मामले के फैसले में कोर्ट ने मनुस्मृति का किया जिक्र
'दण्ड शास्ति प्रजा', बहराइच हिंसा मामले के फैसले में कोर्ट ने मनुस्मृति का किया जिक्र
इस मुस्लिम देश में लाखों भारतीय जमकर कमा रहे पैसा, 1 हजार लेकर लौटे तो भारत में हो जाते हैं 2 लाख
इस मुस्लिम देश में लाखों भारतीय जमकर कमा रहे पैसा, 1 हजार लेकर लौटे तो भारत में हो जाते हैं 2 लाख
'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव
'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव

वीडियोज

Goa Night Club Fire Update: 2-3 दिन में गोवा पुलिस की हिरासत में होंगे लूथरा बंधू | Breaking News
सीक्रेट लव का शैतान दुश्मन | Sansani
TMC सांसद ने मकर द्वार पर सुलगाई सिगरेट...Giriraj Singh ने सांसद को टोका | ABP News
UP Sir Update: घुसपैठियों के खिलाफ देश में पहली बार इतना बड़ा एक्शन! | SIR Controversy
Sandeep Chaudhary: विपक्ष को बिहार वाला भय...3 करोड़ वोट कटना तय? | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम योद्धा हो, तुम्हें मारने की साजिश... तुम्हारी मां ही सबसे बड़ी दुश्मन...' कैसे AI के इशारे पर बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा?
'तुम योद्धा हो, तुम्हें मारने की साजिश... तुम्हारी मां ही सबसे बड़ी दुश्मन...' कैसे AI के इशारे पर बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा?
'दण्ड शास्ति प्रजा...', बहराइच हिंसा मामले के फैसले में कोर्ट ने मनुस्मृति का किया जिक्र
'दण्ड शास्ति प्रजा', बहराइच हिंसा मामले के फैसले में कोर्ट ने मनुस्मृति का किया जिक्र
इस मुस्लिम देश में लाखों भारतीय जमकर कमा रहे पैसा, 1 हजार लेकर लौटे तो भारत में हो जाते हैं 2 लाख
इस मुस्लिम देश में लाखों भारतीय जमकर कमा रहे पैसा, 1 हजार लेकर लौटे तो भारत में हो जाते हैं 2 लाख
'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव
'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव
'हेमा जी को देखकर और भी तकलीफ होती है...' प्रेयर मीट में धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं कंगना कनौत
'हेमा जी को देखकर और भी तकलीफ होती है...' प्रेयर मीट में धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं कंगना कनौत
इडली से लेकर पोहे तक… सुबह का कौन सा नाश्ता गट हेल्थ के लिए सबसे अच्छा?
इडली से लेकर पोहे तक… सुबह का कौन सा नाश्ता गट हेल्थ के लिए सबसे अच्छा?
सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट वायरल, ट्रैक्टर के पहिए के नीचे हाथ रखकर बनाया वीडियो
सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट वायरल, ट्रैक्टर के पहिए के नीचे हाथ रखकर बनाया वीडियो
Winter Fashion Update: सर्दियों में शॉल कैरी करने के बेस्ट स्टाइल्स, हर लुक में आएगी एलिगेंस
Winter Fashion Update: सर्दियों में शॉल कैरी करने के बेस्ट स्टाइल्स, हर लुक में आएगी एलिगेंस
Embed widget