एक्सप्लोरर

Najmul Hossain Shanto: पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश का भी बुरा हाल, कप्तानी को लेकर मचा है घमासान

Najmul Hossain Shanto Press Conference: बांग्लादेश क्रिकेट में कप्तानी को लेकर घमासान शुरू हो चुका है. एक नया प्लेयर कप्तानी के नए दावेदार के रूप में सामने आया है.

Bangladesh Captain Najmul Hossain Shanto: बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 29 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. बांग्लादेश में यह सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है कि मैच शुरू होने से एक दिन पूर्व मेजबान देश का कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. इसका मतलब नजमुल शांतो को आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी, लेकिन वो कॉन्फ्रेंस में आए ही नहीं. बताते चलें कि शांतो ने हाल ही में बांग्लादेश टीम की कप्तानी छोड़ने के संकेत दिए थे.

दूसरा टेस्ट मैच चटगांव में खेला जाना है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला शुरू होने से पूर्व नजमुल शांतो को नेट्स में जमकर पसीना बहाते देखा गया है. मगर उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस में ना आने से बांग्लादेश क्रिकेट में कप्तान का बदला जाना लगभग तय लग रहा है. उनकी जगह स्पिन गेंदबाज ताइजुल इस्लाम ने मीडिया से वार्ता की और टीम की ओर से सवालों के जवाब भी दिए.

क्या बांग्लादेश को मिलेगा नया कप्तान?

ताइजुल इस्लाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को होस्ट किया, जहां उनसे नजमुल शांतो के संबंध में भी सवाल पूछा गया. उन्होंने जवाब में कहा, "मैं शांतो या कप्तानी को लेकर कुछ नहीं कह सकता. मेरी या अन्य किसी खिलाड़ी की मैनेजमेंट या बोर्ड मीटिंग में कोई हिस्सेदारी नहीं है. हमारे पास कोच या कप्तान चुनने का अधिकार नहीं है."

एक तरफ नजमुल शांतो कप्तानी छोड़ने के संकेत दे चुके हैं, दूसरी ओर जब ताइजुल इस्लाम से पूछा गया कि क्या वो कप्तानी मिलने पर टीम का जिम्मा संभालेंगे. इस पर उन्होंने कहा कि वो 10 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं और शायद इस जिम्मेदारी के लिए तैयार भी हैं. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेश 0-1 से पीछे है. यह सीरीज WTC फाइनल की दृष्टि से अफ्रीकी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें:

'थाला फॉर ए रीजन' पर बोले एमएस धोनी, बताया क्या है इसके पीछे का पूरा माजरा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना की पार्टी के हिंदू नेता रमेश चंद्र सेन की जेल में मौत, किसने लगाया हत्या का आरोप?
शेख हसीना की पार्टी के हिंदू नेता रमेश चंद्र सेन की जेल में मौत, किसने लगाया हत्या का आरोप?
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'अगर धुरंधर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती तो कमाई नेक्स्ट लेवल होती', आमिर खान बोले इंडिया को ज्यादा थिएटर्स की जरुरत
'अगर धुरंधर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती तो कमाई नेक्स्ट लेवल होती', आमिर खान बोले इंडिया को ज्यादा थिएटर्स की जरुरत
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

वीडियोज

Asaduddin Owaisi का BJP-RSS पर हमला, कहा- 'आप अपनी बीवी से ज्यादा मुझे...'| Election 2026 | AIMIM
Delhi News : दिल्ली में रेखा सरकार के 1 साल हुए पूरे... 500 नई ई बसों के तोहफे से हुई शुरुआत
Murshidabad Babri Masjid: मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद को लेकर छिड़ा पोस्टर वॉर | VHP
PM Modi In Malaysia: मलेशिया से प्रधानमंत्री मोदी की आतंकवादियों की चेतावनी | Anwar Ibrahim
Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेले में ऐसी लापरवाही देख डर जाएंगे...ABP ने किया एक्सपोज !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की पार्टी के हिंदू नेता रमेश चंद्र सेन की जेल में मौत, किसने लगाया हत्या का आरोप?
शेख हसीना की पार्टी के हिंदू नेता रमेश चंद्र सेन की जेल में मौत, किसने लगाया हत्या का आरोप?
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'अगर धुरंधर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती तो कमाई नेक्स्ट लेवल होती', आमिर खान बोले इंडिया को ज्यादा थिएटर्स की जरुरत
'अगर धुरंधर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती तो कमाई नेक्स्ट लेवल होती', आमिर खान बोले इंडिया को ज्यादा थिएटर्स की जरुरत
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
बिहार में दो सेंटर पर CTET 2 की परीक्षा हुई रद्द, जानें यहां अब कब होंगे एग्जाम?
बिहार में दो सेंटर पर CTET 2 की परीक्षा हुई रद्द, जानें यहां अब कब होंगे एग्जाम?
Flour Storage: ऐसे करेंगे स्टोर तो ज्यादा दिन तक फ्रेश रहेगा आटा, जानें कमाल के टिप्स
ऐसे करेंगे स्टोर तो ज्यादा दिन तक फ्रेश रहेगा आटा, जानें कमाल के टिप्स
Embed widget