एक्सप्लोरर

PAK vs BAN: पाकिस्तान की वर्ल्ड क्रिकेट में फिर हुई फजीहत, बांग्लादेश के खिलाफ ये रहे हार के कारण

Rawalpindi Test: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया है. हालांकि, एक वक्त लग रहा था कि टेस्ट ड्रॉ हो जाएगा, लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया.

How Pakistan Lost In Rawalpindi Test: वर्ल्ड क्रिकेट में पाकिस्तान को फिर शर्मसार होना पड़ा है. दरअसल, रावलपिंडी टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया है. हालांकि, एक वक्त लग रहा था कि टेस्ट ड्रॉ हो जाएगा, लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया. बांग्लादेश को 30 रनों का लक्ष्य मिला था. बांग्लादेश ने बिना किसी विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. इससे पहले पाकिस्तान की दूसरी पारी 146 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा रन बनाए. मोहम्मद रिजवान ने 51 रनों का योगदान दिया.

बांग्लादेश के लिए मेंहदी हसन मिराज सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. मेंहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. शाकिब अल हसन को 3 कामयाबी मिली. इसके अलावा शोरिफुल इस्लाम, हसन महमूद और नाहिद राणा को 1-1 कामयाबी मिली.

पाकिस्तानी टीम पारी घोषित करने के बाद कैसे हार गई?

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 6 विकेट पर 448 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 171 रनों की पारी खेली. लेकिन इसके बाद बांग्लादेश ने शानदार अंदाज में पलटवार किया. बांग्लादेश ने पहली पारी में 565 रनों का विशाल स्कोर बनाया. इस तरह पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 117 रनों की अहम बढ़त मिली. रावलपिंडी के पिच पर चौथे और पांचवें दिन बल्लेबाजी आसान नहीं थी. पहले ही ऐसा माना जा रहा था कि पाकिस्तान के लिए टेस्ट बचाना बड़ी चुनौती होगी.

बांग्लादेशी गेंदबाजों का कहर

बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया. पाकिस्तान की दूसरी पारी महज 146 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान अकले संघर्ष करते रहे, लेकिन 51 रन बनाकर पवैलियन का रुख कर गए. दरअसल, बांग्लादेश के मजबूत बढ़त ने पाकिस्तान पर लगातार दबाव को बनाकर रखा. इस दबाव में पाकिस्तानी बल्लेबाज बिखरते चले गए.

पाकिस्तान के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो

पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में निराश किया. मोहम्मद रिजवान ने जरूर 51 रन बनाए. जबकि ओपनर अब्दुल्लाह शफीक ने 37 रनों का योगदान दिया. लेकिन इसके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया. पाकिस्तान के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके. इस तरह पाकिस्तान की बल्लेबाजी दूसरी पारी में पूरी तरह बिखर गई.

ये भी पढ़ें-

Shaheen Afridi: पाकिस्तान-बांग्लादेश टेस्ट के बीच शाहीन अफरीदी के घर गूंजी किलकारियां, वाइफ ने बेटे को दिया जन्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Update: यूपी-दिल्ली से बिहार तक बड़ी राहत! मौसम विभाग ने कर दी बड़ी भविष्यवामी, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ
यूपी-दिल्ली से बिहार तक बड़ी राहत! मौसम विभाग ने कर दी बड़ी भविष्यवामी, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ
3 लाशें, बंद कार और ‘बाबा’! पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
3 लाशें, बंद कार और ‘बाबा’! पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
मरने से पहले ईरान के युवक का वीडियो मैसेज, ट्रंप से क्यों कहा- 'कोई समझौता मत करना...'
मरने से पहले ईरान के युवक का वीडियो मैसेज, ट्रंप से क्यों कहा- 'कोई समझौता मत करना...'
'टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम...', गौतम गंभीर का बयान वायरल
'टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम...', गौतम गंभीर का बयान वायरल

वीडियोज

T20 World Cup: Shahbaz Sharif सरकार घुटने पर, Pak टीम को भारत से खेलने का दिया आदेश| BCCI | IndVsPak
Bihar Breaking: बिजली के तार से टकराया ट्रक, ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान! | Bhagalpur | ABP News
जाति की 'जहरीली' कन्या !
Mobile Gaming Addiction: घंटों पबजी खेलने का खौफनाक अंजाम, युवक के दिमाग की नस फटी | Meerut News
Chitra Tripathi: दिल बहलाने के लिए 'अविश्वास' अच्छा है ! | Om Birla | Budget Session 2026 | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Update: यूपी-दिल्ली से बिहार तक बड़ी राहत! मौसम विभाग ने कर दी बड़ी भविष्यवामी, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ
यूपी-दिल्ली से बिहार तक बड़ी राहत! मौसम विभाग ने कर दी बड़ी भविष्यवामी, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ
3 लाशें, बंद कार और ‘बाबा’! पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
3 लाशें, बंद कार और ‘बाबा’! पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
मरने से पहले ईरान के युवक का वीडियो मैसेज, ट्रंप से क्यों कहा- 'कोई समझौता मत करना...'
मरने से पहले ईरान के युवक का वीडियो मैसेज, ट्रंप से क्यों कहा- 'कोई समझौता मत करना...'
'टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम...', गौतम गंभीर का बयान वायरल
'टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम...', गौतम गंभीर का बयान वायरल
Vadh 2 Box Office Day 4: 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' के आगे छोटे बजट की इस फिल्म ने किया कमाल, चुपचाप 4 दिन में कमा डाले इतने करोड़
'बॉर्डर 2' के आगे ये छोटे बजट की फिल्म भी दिखा रही तेवर, चार दिन में कमा डाले इतने करोड़
Maharashtra: जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव में महायुति की हैट्रिक, एकनाथ शिंदे बोले- 'जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे'
महाराष्ट्र: जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव में महायुति की हैट्रिक, एकनाथ शिंदे बोले- 'जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे'
Video: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में साड़ी पहनकर पहुंच गया शख्स, वजह जान यूजर्स ने पकड़ा माथा
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में साड़ी पहनकर पहुंच गया शख्स, वजह जान यूजर्स ने पकड़ा माथा
First Traffic Signal: दुनिया का पहला ट्रैफिक सिग्नल कहां लगाया गया था, जानें आज के सिग्नल से यह कितना था अलग?
दुनिया का पहला ट्रैफिक सिग्नल कहां लगाया गया था, जानें आज के सिग्नल से यह कितना था अलग?
Embed widget