एक्सप्लोरर

Shakib Al Hasan: किस केस में जेल जाने वाले हैं शाकिब अल हसन? बांग्लादेशी स्टार का करियर अब खत्म! 

Shakib Al Hasan Murder Allegation Case: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउडर शाकिब अल हसन पर हत्या का आरोप लगा है. क्या यह आरोप शाकिब का करियर बर्बाद कर सकता है? आइए जानते हैं.

Shakib Al Hasan Murder Allegation Case Details: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) इन दिनों पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर हैं. सीरीज का पहला मुकाबला पूरा हो चुका है, जिसमें बांग्लादेश ने जीत दर्ज की थी. इसी मैच के दौरान शाकिब अल हसन पर हत्या का आरोप लगने की खबर सामने आई थी. इस खबर के आते ही क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई. तो आखिर शाकिब पर किसकी हत्या का आरोप लगा? क्या इससे शाकिब का करियर खत्म हो सकता है? आइए जानते हैं. 

शाकिब अल हसन के साथ बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर भी हत्या का आरोप लगा. कथित तौर पर हत्या का मामला रफीकुल इस्लाम नाम से शख्स ने दर्ज कराया, जिसके 17 वर्षीय बेटे रुबेल की बांग्लादेश में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से हत्या हो गई थी. इस मामले की रिपोर्ट ढाका के एडाबार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई, जिसमें कथित तौर पर 154 लोगों का नाम शामिल है और शाकिब को इसमें 28वें आरोपी के तौर पर नामित किया गया. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रफीकुल इस्लाम के वकीलों ने शाकिब को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हटाने की मांग की थी. रिपोर्ट्स में बताया गया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को एक कानूनी नोटिस भेजा गया था, जिसमें शाकिब को क्रिकेट से प्रतिबंधित करने की बात कही गई थी. 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष फारुक अहमद ने शाकिब के मामले पर बात करते हुए कहा था, "देखिए, एफआईआर सिर्फ पहला सूचना पत्र है और जहां तक मुझे पता है उन्होंने अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया है. इसलिए उससे पहले कोई भी फैसला लेना मुश्किल है." उन्होंने आगे कहा, "दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से है. दूसरे टेस्ट से पहले हम सोच सकते हैं कि इस बारे में क्या करना है.

बता दें कि शाकिब अल हसन बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की सरकार में मंत्री थे. बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा देकर देश से फरार हो गई थीं. इसके बाद शाकिब को भी अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. 

खत्म हो जाएगा शाकिब अल हसन का करियर?

गौरतलब है कि अभी शाकिब पर सिर्फ आरोप लगा है, ऐसे में उनेक करियर को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है. अगर उन पर लगा हुआ आरोप सही साबित होता और उन्हें सजा मिलती है, तो इस स्थिति में उनका करियर खत्म हो सकता है. हालांकि अभी इस केस पर फैसला आने का इंतजार करना होगा. 

 

ये भी पढ़ें...

India squad ICC Women's T20 WC 2024: : वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा, देखें किसे-किसे मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरोपीय यूनियन ने X पर लगाया 12 हजार करोड़ का जुर्माना, मस्क की कंपनी को लेकर अमेरिका और यूरोप आमने-सामने, ब्लू टिक कैसे बना वजह?
यूरोपीय यूनियन ने X पर लगाया 12 हजार करोड़ का जुर्माना, मस्क की कंपनी को लेकर अमेरिका और यूरोप आमने-सामने, ब्लू टिक कैसे बना वजह?
इंडिगो के मिसमैनेजमेंट से बेंगलुरु में छूटा बहरीन के यात्री का बैग, अब कंपनी से कर दी ये डिमांड
इंडिगो के मिसमैनेजमेंट से बेंगलुरु में छूटा बहरीन के यात्री का बैग, अब कंपनी से कर दी ये डिमांड
NZ vs WI: दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
'द फैमिली मैन' के मेकर्स ने सीजन 4 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, सीरीज होगी और भी इंट्रेस्टिंग
'द फैमिली मैन' के मेकर्स ने सीजन 4 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, सीरीज होगी और भी इंट्रेस्टिंग

वीडियोज

Indigo Flight News: हवाई टिकटों के मनमाने किराए पर क्या है सरकार का एक्शन ? | abp News
Khabar Filmy Hain : Bollywood सितारें नजर आए फ़ैशन  गोल्स में,  सभी अलग- अलग अंदाज़ में दिखे
Saas Bahu Aur Saazish: मैं तुलसी से प्यार करता हूं Noinaका दिल हुआ चकनाचूर
IPO Alert: Wakefit Innovations IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Indigo Flight News:  इंडिगो की गड़बड़ी से रुका गायिका उषा उत्थुप का मेगा शो|  Flight Cancellation

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोपीय यूनियन ने X पर लगाया 12 हजार करोड़ का जुर्माना, मस्क की कंपनी को लेकर अमेरिका और यूरोप आमने-सामने, ब्लू टिक कैसे बना वजह?
यूरोपीय यूनियन ने X पर लगाया 12 हजार करोड़ का जुर्माना, मस्क की कंपनी को लेकर अमेरिका और यूरोप आमने-सामने, ब्लू टिक कैसे बना वजह?
इंडिगो के मिसमैनेजमेंट से बेंगलुरु में छूटा बहरीन के यात्री का बैग, अब कंपनी से कर दी ये डिमांड
इंडिगो के मिसमैनेजमेंट से बेंगलुरु में छूटा बहरीन के यात्री का बैग, अब कंपनी से कर दी ये डिमांड
NZ vs WI: दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
'द फैमिली मैन' के मेकर्स ने सीजन 4 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, सीरीज होगी और भी इंट्रेस्टिंग
'द फैमिली मैन' के मेकर्स ने सीजन 4 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, सीरीज होगी और भी इंट्रेस्टिंग
'जिस तरह अच्छे और बुरे टेररिस्ट होते हैं, उसी तरह...', पाकिस्तान के CDF आसिम मुनीर पर एस जयशंकर का तंज
'जिस तरह अच्छे और बुरे टेररिस्ट होते हैं, उसी तरह...', पाकिस्तान के CDF आसिम मुनीर पर एस जयशंकर का तंज
यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश; एयरलाइन को कब तक देना होगा पैसा?
यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश
इसे देख दिमाग बंद कर देगा काम करना! स्टेज पर हसीना ने लगाए जोरदार ठुमके तो दिल हार बैठे यूजर्स- वीडियो वायरल
इसे देख दिमाग बंद कर देगा काम करना! स्टेज पर हसीना ने लगाए जोरदार ठुमके तो दिल हार बैठे यूजर्स- वीडियो वायरल
घर बैठे ऐसे रिन्यू करा सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस, जान लें कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी
घर बैठे ऐसे रिन्यू करा सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस, जान लें कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी
Embed widget