एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: कोहली से बेहतर! बाबर आजम के ये रिकॉर्ड; कर देंगे सबको हैरान

PAK vs USA: बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. कई अन्य मामलों में भी बाबर आजम, कोहली से बेहतर हैं.

PAK vs USA: यूएसए के खिलाफ मैच में बाबर आजम ने 43 गेंद में 44 रन की पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. पाकिस्तानी कप्तान के अब 120 टी20 मैचों में 4,067 रन हो गए हैं. यूएसए के खिलाफ मैच से पूर्व बाबर, सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली से 15 रन पीछे थे. विराट कोहली के अब 118 मैचों में 4,038 रन हैं. बता दें कि टी20 क्रिकेट में केवल सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड ही ऐसी चीज नहीं है, जिसमें बाबर आजम, कोहली से बेहतर हैं. तो आइए उन टी20 रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं, जिनमें बाबर, भारत के पूर्व कप्तान से बहुत बेहतर हैं.

कोहली से ज्यादा शतक

टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने पांच-पांच सेंचुरी लगाई हैं. मगर बाबर आजम कम से कम शतक लगाने में विराट कोहली से आगे हैं. टी20 फॉर्मेट में बाबर आजम के नाम अभी 3 शतक हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टॉप टीमों के खिलाफ शतक लगाया हुआ है. दूसरी ओर विराट कोहली आज तक अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में केवल एक सेंचुरी लगा पाए हैं, जो अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में आई थी. खास बात यह है कि टी20 क्रिकेट में दोनों का सर्वाधिक स्कोर 122 रन है. 

सबसे ज्यादा चौके

विराट कोहली एक पावर हिटर ना होकर टाइमिंग और तकनीक से खेलना ज्यादा पसंद करते हैं. इसलिए उनकी पारियों में छक्के कम और चौके अधिक होते हैं. मगर ये तथ्य आपको हैरत में डाल सकता है कि विराट टी20 क्रिकेट में चौके लगाने के मामले में बाबर आजम के आसपास भी नहीं हैं. एक तरफ कोहली ने अब तक 118 मैचों में 361 चौके लगाए हैं, वहीं बाबर अब तक 120 मैचों में 435 बाउंड्री स्कोर कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

IND VS PAK: भारत-पाक मैच की पिच पर मचा है बवाल, अब फैंस के लिए आई खुशखबरी; ICC ने जारी की चौंकाने वाली स्टेटमेंट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
छतरपुर: होटल में खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से 3 कर्मचारियों की मौत, 5 की हालत नाजुक
छतरपुर: होटल में खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से 3 कर्मचारियों की मौत, 5 की हालत नाजुक
IPL 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों के नाम, ग्रीन-शॉ-सरफराज पहले सेट में
IPL 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों के नाम, ग्रीन-शॉ-सरफराज पहले सेट में
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट

वीडियोज

क्या Gold अभी भी बढ़ेगा? कब और कैसे करें निवेश, जानिए Nilesh Shah MD, Kotak Mahindra AMC की सलाह|
Chanderi की Real Haunted कहानियां, “Stree” की Shooting Spots का सच, Local Legends, Tourism Boom और Handloom Heroes की Untold Journey
Indian Rice Industry को सबसे बड़ा झटका? Trump का नया Trade Move
Parliament Winter Session : Vande Matram पर Mallikarjuna Kharge की ललकार सुन दंग रह गया विपक्ष
Parliament Session: वंदे मातरम् पर Amit Shah ने युवाओं से कर दिया यज्ञ में आहुति डालने का आवाहन

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
छतरपुर: होटल में खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से 3 कर्मचारियों की मौत, 5 की हालत नाजुक
छतरपुर: होटल में खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से 3 कर्मचारियों की मौत, 5 की हालत नाजुक
IPL 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों के नाम, ग्रीन-शॉ-सरफराज पहले सेट में
IPL 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों के नाम, ग्रीन-शॉ-सरफराज पहले सेट में
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
जन्म से लेकर पढ़ाई तक बेटियों का सारा खर्चा उठाती है यूपी सरकार, बैंक में जमा करती है रुपये
जन्म से लेकर पढ़ाई तक बेटियों का सारा खर्चा उठाती है यूपी सरकार, बैंक में जमा करती है रुपये
कथावाचक बनने के लिए करनी पड़ती है कौन सी पढ़ाई? यहां चेक कर लें कोर्स की लिस्ट
कथावाचक बनने के लिए करनी पड़ती है कौन सी पढ़ाई? यहां चेक कर लें कोर्स की लिस्ट
Embed widget