पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम पाकिस्तानी पत्रकार पर भड़क गए. दरअसल, नीदरलैंड दौरे पर रवाना होने से पहले बाबर आजम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहें थे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी पत्रकार ने बाबर आजम से वर्कलोड के बारे में सवाल किया तो बाबर ने अपने जवाब से पत्रकार की बोलती बंद कर दी. दरअसल बाबर ने पत्रकार को जवाब देते हुए कहा कि आपको लगता है मैं बूढ़ा हो गया हूं.
बाबर ने पत्रकार की बोलती बंद कीपाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम नीदरलैंड दौरे पर जाने से पहले जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठे तो एक पत्रकार ने उनसे वर्कलोड मैनेजमेंट पर सवाल किया. इस सवाल का जवाब देते हुए बाबर ने कहा कि यह हमारी फिटनेस पर डिपेंड करता है. जैसी हमारी फिटनेस है हमने इसके बारे में कभी नहीं सोचा है. आपको लगता है मैं बूढ़ा हो गया हूं या हम बूढ़े हो गए हैं? बाबर ने कहा अगर लोड बढ़ रहा है तो उसके लिए हमें एकस्ट्रा फिट होना पड़ेगा और हम उसपर काम कर रहे हैं.
शानदार फॉर्म में हैं बाबरपाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम फिलहाल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. बाबर इस समय टी20 और वनडे इंटरनेशनल की बल्लेबाजी रैकिंग में पहले स्थान पर मौजूद हैं. वहीं टेस्ट की बल्लेबाजी रैकिंग में वह तीसरे स्थान स्थान पर मौजूद हैं. आपको बता दें कि एशिया कप 2022 के पहले मुकाबले में 28 अगस्त को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा. अगर एशिया कप में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का फॉर्म ऐसे हीं चलता रहा तो भारतीय टीम के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो जाएगी.
यह भी पढ़ें:
