एक्सप्लोरर

IND vs AUS: गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, यह खूंखार तेज गेंदबाज हो गया चोटिल

Josh Hazlewood Injury: गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है. खूंखार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चौथे दिन चोटिल हो गए हैं.

Josh Hazlewood Injury: ब्रिस्बेन के गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट पर ऑस्ट्रेलिया ने शिकंजा कस दिया है. मैच का चौथा दिन चल रहा है और टीम इंडिया फॉलोऑन से बचने के लिए जूझ रही है. इस बीच कंगारुओं को बड़ा झटका लगा है. मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल हो गए हैं. 

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा, जब तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पिंडली में सूजन के कारण मैदान से चले गए और अब उनकी चोट का स्कैन कराया जाएगा. 33 साल के जोश हेजलवुड चौथे दिन मंगलवार को सिर्फ एक ओवर ही गेंदबाजी कर सके. फिर दर्द की वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक प्रवक्ता ने मीडिया से कहा, "जोश हेजलवुड ने सुबह वॉर्मअप के दौरान पिंडली में परेशानी की बात कही थी. उनकी चोट की गंभीरता का पता करने के लिए स्कैन कराया जाएगा." बता दें कि हेजलवुड बाजू में खिंचाव के कारण एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट से बाहर रहे थे. उन्होंने गाबा पर मैदान से बाहर जाने से पहले कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ और फिजियो निक जोनेस से लंबी बात की. 

एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में हेजलवुड की जगह तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड खेले थे. उन्होंने मैच में पांच विकेट भी झटके थे. फिर भी गाबा टेस्ट में बोलैंड को हटाकर हेजलवुड को लाया गया था. 

ऐसा माना जा रहा है कि हेजलवुड अब इस पारी में गेंदबाजी नहीं करेंगे. वहीं अगर स्कैन में उनकी चोट गंभीर पाई जाती है तो फिर हेजलवुड इस टेस्ट मैच में गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे. अगर एक लिहाज से देखें तो भारत के लिए यह अच्छी खबर है. इस पिच पर दूसरी पारी में हेजलवुड घातक साबित हो सकते थे. ऐसे में अगर वह गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे तो ऑस्ट्रेलिया का बॉलिंग अटैक काफी कमजोर हो जाएगा. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
Thailand School Firing: कनाडा के बाद थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर

वीडियोज

Mahadangal With Chitra Tripathi: डील की लड़ाई, अब देश बेचने पर आई! | PM Modi
Kanpur Lamborghini Crash: ड्राइविंग सीट पर Shivam Mishra, परिवार के दावों पर बड़ा सवाल! |
Beti का Future Secure: Delhi Sarkar की Lakhpati Bitiya Master Plan| Paisa Live
Mangal Lakshmi: 🤔Mangal-Jairaj का अनजाना मिलन, बिना चेहरा देखे शुरू हुई दुश्मनी या नई उलझन?
Kohrra 2 Review | पुलिस, Family और एक नयी Murder Mystery | Mona Singh, Varun Sobti की जबरदस्त Performance

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
'अच्छे दिन की उम्मीदों पर पानी फिर गया...', योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
Thailand School Firing: कनाडा के बाद थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
'द डायरी ऑफ मणिपुर' से बॉलीवुड डेब्यू को तैयार महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, चार्ज की इतनी फीस
'द डायरी ऑफ मणिपुर' से बॉलीवुड डेब्यू को तैयार महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, चार्ज की इतनी फीस
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब कोटेदार-आशा और आंगनवाड़ी सहायिका करेंगी मदद
आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब कोटेदार-आशा और आंगनवाड़ी सहायिका करेंगी मदद
Embed widget