मेलबर्न: आस्ट्रेलिया में आग पीड़ितों की मदद के लिए सचिन तेंदुलकर ने रविवार को चैरिटी मैच खेला. मेलबर्न में खेले गए इस मैच में सचिन ने आस्ट्रेलिया की तेज महिला गेंदबाज एलिसे पेरी की गेंदों का सामना किया. करीब साढ़े पांच साल बाद क्रिकेट मैदान में उतरे सचिन ने एलिसे की पहली ही गेंद को बाउंड्री के पार भेजकर चौका जड़ा.

शनिवार के अपने ट्वीट में तेंदुलकर ने कहा कि उनके कंधे में चोट है बावजूद इसके वो डॉक्टर की सलाह के खिलाफ जाकर अपना वादा निभायेंगे. सोशल मीडिया में पेरी के ट्वीट के जवाब में उन्होंने लिखा कि किसी की मदद के लिए वहां जाकर बल्लेबाजी करना उन्हें पसंद है. आशा है कि लोगों की मदद के लिए हम पर्याप्त धन इकट्ठा कर सकेंगे.

वहीं आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट की ओर जारी एक वीडियो में पेरी ने कहा कि आस्ट्रेलिया के पीड़ितों की मदद के लिए सचिन का खेलने का फैसला शानदार है. उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें पता है कि सचिन कोचिंग देने में बिजी हैं लेकिन हमारे लिए यह देखना बहुत अच्छा है कि लोगों की मदद के लिए वो संन्यास से बाहर आकर मैच खेलेंगे.

आग से 33 लोगों की मौत इस चैरिटी मैच के जरिए आस्ट्रेलिया में सितंबर में लगी आग से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए धन इकट्ठा किया जाएगा. गौरतलब है कि इस अग्निकांड में करीब 33 लोगों की जान चली गई और हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा था.

मेलबर्न में र‍िकी पोंट‍िंग इलेवन और एडम ग‍िलक्र‍िस्‍ट इलेवन की टीमों के बीच 10-10 ओवर का यह मैच खेला गया. मैच में तेंदुलकर ने अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी की और एलिस की पहली ही गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेज दिया. मैच में गिलक्रिस्ट इलेवन निर्धारित 10 ओवर में 103 रन ही बना सकी और एक रन से मैच हार गई.

ये भी पढ़ें: 

India vs Bangladesh U19 World Cup: बांग्लादेश ने भारत को 3 विकेट से हराया, पहली बार बना विश्व चैंपियन

टेनिस: गेरासिमोव को हराकर वेस्ली ने जीता टाटा ओपन महाराष्ट्र के तीसरे संस्करण का एकल खिताब