एक्सप्लोरर

इंग्लैंड और स्कॉटलैंड सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, पैट कमिंस को नहीं मिली जगह; इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

Australia Squads for UK Tour: ऑस्ट्रेलिया का अपकमिंग दौरा इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का है. जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम व्हाइट बॉल सीरीज खेलने जा रही है. इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा कर दी गई है.

Australia Squad for SCO and ENG: ऑस्ट्रेलिया सितंबर के महीने में स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच व्हाइट बॉल सीरीज खेलने जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया 4 सितंबर से स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेलने जा रहा है. वहीं दूसरी ओर वह 11 सितंबर से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेलने जा रहा है. जिसमें 3 टी20 और 5 वनडे मैच शामिल हैं, जिसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा का विषय पैट कमिंस का टीम से बाहर होना है. इस सीरीज में मिशेल मार्श ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं.

टीम से बाहर पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क
सबसे बड़ी बात ये है कि इस सीरीज में वर्ल्ड कप विजेता कप्तान पैट कमिंस नहीं खेलेंगे. उन्हें आराम दिया गया है. साथ ही तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी टी20 सीरीज से बाहर रहेंगे. इन दोनों खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत लिया गया है. कमिंस की गैरमौजूदगी में मिचेल मार्श टीम की कप्तानी करेंगे. बता दें कि मार्श हाल ही में अमेरिका और कैरेबियन में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर चुके हैं.

जेक फ्रेजर-मैगर्क को टीम में शामिल किया गया
युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैगर्क को टी20 विश्व कप के लिए आरक्षित खिलाड़ी के रूप में यात्रा करने के बाद वनडे और टी20 दोनों टीमों में शामिल किया गया है. ऑस्ट्रेलिया के चयन अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा, "इस दौरे से हमें डेविड वॉर्नर और मैथ्यू वेड की अनुपस्थिति में कुछ नए खिलाड़ियों को लाने का शानदार मौका मिलता है, साथ ही कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों को घरेलू गर्मियों और अगले साल की व्यस्त पहली छमाही के लिए तैयार करने का समय मिलता है."

बेली ने आगे कहा, "फ्रेजर-मैगर्क, स्पेंसर जॉनसन, जेवियर बार्टलेट और आरोन हार्डी जैसे खिलाड़ियों को कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस और जोश इंग्लिस के साथ सफेद गेंद सेटअप में शामिल करना रोमांचक है."

ऑस्ट्रेलियाई टीम 

  1. टी20 टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा.
  2. वनडे टीम: मिच मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा.

यह भी पढ़ें:
Paris Olympics 2024 Indian Wrestling Squad: पेरिस ओलंपिक के लिए तैयार है भारतीय कुश्ती दल, देखें स्क्वाड की पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
इस तारीख को जारी होगा IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI सचिव ने दिया बड़ा अपडेट; साथ में एक ट्विस्ट भी
इस तारीख को जारी होगा IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI ने दिया अपडेट
सिर्फ 27 नहीं... 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को मिलेगी 158 करोड़ की प्राइज मनी, डिटेल में जानिए कैसे
सिर्फ 27 नहीं... 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को मिलेगी 158 करोड़ की प्राइज मनी
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश, BCCI ने की करोड़ो के ईनाम की घोषणा
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश, BCCI ने की करोड़ो के ईनाम की घोषणा

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
Embed widget