एक्सप्लोरर

Champions Trophy 2025: वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंची थी ये टीमें, क्या चैंपियंस ट्रॉफी में कर पाएगी कमाल?

Indian Cricket Team: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है. वहीं, इस टूर्नामेंट की मेजबानी डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान कर रहा है. जबकि भारत अपने मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलेगा.

Predicted Top-4 Team of Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की टॉप-4 टीमें कौन-कौन सी होंगी? क्या भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी? दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी की संभावित टॉप-4 टीमों पर क्रिकेट दिग्गज लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वनडे वर्ल्ड कप 2023 की टॉप-4 टीमों में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने जगह बनाई थी, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इन टीमों की दावेदारी कितनी मजबूत है? क्या वनडे वर्ल्ड कप की टॉप-4 टीमें चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी? बहरहाल, हम नजर डालेंगे इन टॉप-4 टीमों पर.

साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका का वनडे फॉर्मेट में हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है. साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाज लगातार अपना कमाल दिखा रहे हैं. दरअसल, आंकड़े बताते हैं कि आईसीसी टूर्नामेंट्स के इतिहास में साउथ अफ्रीकी टीम हमेशा मजबूत रही है, लेकिन आखिरी पलों में लड़खड़ाती रही है. अब सवाल है क्या साउथ अफ्रीका अपने ऊपर लगे चोकर्स का टैग हटा पाएगी? इससे पहले पिछले दिनों टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीकी टीम जीतते-जीतते हार गई थी. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया ट्राय सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही थी.

न्यूजीलैंड

पिछले दिनों मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर ट्राय सीरीज खिताब अपने नाम किया. न्यूजीलैंड ने फाइनल में मेजबान पाकिस्तान को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अन्य टीमों को अपना संदेश दे दिया है. दरअसल, आंकड़े बताते हैं कि आईसीसी टूर्नामेंट्स में न्यूजीलैंड की टीम को हराना आसान नहीं रहा है. न्यूजीलैंड वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचा था, लेकिन भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. बताते चलें कि न्यूजीलैंड की टीम ने तकरीबन 25 साल पहले भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया था.

ऑस्ट्रेलिया

चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने निजी कारणों से अपना नाम वापस ले लिया. अब सवाल है कि क्या ऑस्ट्रेलिया के अन्य गेंदबाज मिलकर मिचेल स्टार्क की कमी को पूरी कर पाएंगे? दरअसल, क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि इस समय ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी आक्रमण सदी की सबसे कमजोर गेंदबाजी आक्रमण है. इस सदी में ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी आक्रमण इतनी कमजोर कभी नहीं थी, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि वनडे ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में भारतीय टीम को हराया था. बहरहाल, यह देखना मजेदार होगा कि चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन कैसा रहता है?

भारत

पिछले दिनों भारत ने 3 वनडे मैचों की सीरीज में जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड का सूपड़ा साफ कर दिया. इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन का नजारा पेश किया था. दरअसल, इस समय भारतीय भारतीय बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. इस बात में कोई दो राय नहीं कि भारतीय टीम की दावेदारी बेहद मजबूत है. बहरहाल, यह देखना मजेदार होगा कि क्या भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में तकरीबन 12 साल चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीत पाती है?

ये भी पढ़ें-

Champions Trophy 2025: जसप्रीत बुमराह के बिना टीम इंडिया में कितना है दम? क्या 12 सालों का सूखा खत्म कर पाएगा भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की लड़की से यौन शोषण का आरोप, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को हुई जेल
15 साल की लड़की से यौन शोषण का आरोप, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को हुई जेल
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget