India vs Australia 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया की टीम नागपुर टेस्ट में चारों खाने चित हो गई थी. न तो इस टीम के बल्लेबाज पिच पर टिक पा रहे थे और न ही गेंदबाज कोई असर छोड़ पा रहे थे. भारतीय टीम ने नागपुर में कंगारु टीम को पारी और 132 रन के विशाल अंतर से शिकस्त दी थी. इस करारी हार के बाद क्या ऑस्ट्रेलिया की टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में वापसी कर सकती है? आइये जानते हैं...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली में 17 फरवरी से शुरू होगा. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. यहां की पिच भी हमेशा से स्पिनर्स की मददगार रही है. ऐसे में यहां भी नागपुर वाली स्थिति बन सकती है.

दिल्ली में भी स्पिनर्स का सामना आसान नहींनागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारतीय स्पिनर्स को खेल ही नहीं पा रहे थे. ऑस्ट्रेलिया के 20 में से 16 विकेट स्पिनर्स ने चटकाए थे. वैसे भी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को हमेशा से स्पिन खेलना चुनौती सा लगता रहा है. ऐसे में दिल्ली में भी उनकी मुसीबत बराबर बनी रहेगी. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की वापसी के आसार मुश्किल नजर आते हैं.

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों में 8 बॉलर स्पिनर्स हैं. यह ऑस्ट्रेलिया के लिए और बड़े खतरे की घंटी है. इन 8 में आर अश्विन और रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं, जिन्होंने नागुपर में 20 में से 15 विकेट चटकाए थे. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए दिल्ली टेस्ट पास करना बड़ी चुनौती लग रहा है.

दिल्ली में ऐसा रहा है भारत और ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्डऑस्ट्रेलिया के लिए यहां सिर्फ एक अच्छी बात यह रही है कि इस मैदान पर वह एक बार पहले जीत चुकी है. ऑस्ट्रेलिया की टीम यहां 7 टेस्ट मैच खेल चुकी है, जिनमें उसे एक में जीत, तीन में हार और तीन में ड्रॉ का सामन करना पड़ा है. तो यहां ऑस्ट्रेलिया जीतने की थोड़ी उम्मीद कर सकती है. यहां भारतीय टीम ने 6 टेस्ट गंवाए भी हैं. यहां से भी ऑस्ट्रेलिया थोड़ी सकारात्मकता ले सकती है. भारतीय टीम ने इस मैदान पर 34 मैच खेले हैं, जिनमें 15 ड्रॉ रहे हैं और 13 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं.

दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड में कैमरून ग्रीन और मिचेल स्टार्क की वापसी होगी. इससे ऑस्ट्रेलिया की टीम को थोड़ी मजबूती जरूरी मिलेगी. लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया को दिल्ली फतह करन है तो टॉप ऑर्डर को अच्छा परफॉर्म करना होगा. ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स को भी भारतीय स्पिनर्स से सबक लेने की जरूरत होगी.

यह भी पढ़ें...

Aakash Chopra: हिंदी के बेस्ट कमेंटेटर में से एक आकाश चोपड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट में बुरी तरह रहे फ्लॉप, IPL में भी नहीं चला बल्ला