ब्रिसबेन: वेतन विवाद के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे के बहिष्कार की धमकी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाड़ी ट्रेनिंग के लिए पहुंचे. महीनों की बातचीत के बाद भी खिलाड़ी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) नये वेतन करार पर सहमति नहीं बना सके जिससे जून के अंत में अनुबंध समाप्त होने के बाद 230 खिलाड़ी बेरोजगार हो गए.
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ (एसीए) के सीईओ एलिस्टेयर निकोलसन ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आगे बढ़ने के लिए इस मतभेद के संदर्भ में शुक्रवार तक कोई बड़ा फैसला करने की जरूरत होगी.
खिलाड़ी हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर चल रहे हैं और कोच जेसन गिलेस्पी के मार्गदर्शन में ब्रिसबेन में दौरे के लिए ट्रेनिंग के लिए पहुंच गए. दौरे की शुरआत 12 जुलाई से होनी है.
