एक्सप्लोरर

IND vs AUS: तीसरे दिन भी बारिश बनी विलेन, सिर्फ 33.1 ओवर का हुआ खेल; मुश्किल में टीम इंडिया

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश विलेन बनी. बारिश की वजह से तीसरे दिन सिर्फ 33.1 ओवर का ही खेल हो सका.

Australia vs India 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश ने मजा किरकिरा किया. इस टेस्ट के पहले बारिश की वजह से सिर्फ 13.2 ओवर का खेल हो सका था. अब तीसरे दिन फिर बारिश की वजह से सिर्फ 33.1 ओवर का खेल हो सका. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए हैं. जवाब में भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 51 रनों पर चार विकेट गंवा दिए. 

गाबा टेस्ट के तीसरे दिन बारिश की वजह से करीब आठ बार खेल रुका. बारिश बार-बार दस्तक देती रही. फिर अंपायर्स ने दिन का खेल खत्म होने की घोषणा कर दी. बता दें कि अगले दो दिन भी कुछ ऐसा ही हो सकता है, क्योंकि ब्रिस्बेन में अगले दो दिन भी बारिश की संभावना है. जहां तक ​​​​अगले दो दिनों के पूर्वानुमान का सवाल है. एक्यूवेदर के अनुसार, ब्रिस्बेन टेस्ट के चौथे और पांचवें दिन बारिश की 100% और 89% संभावना है. 

तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने कल के स्कोर में ज्यादा रन नहीं जोड़ सकी. विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने अर्धशतक पूरा किया. वह 88 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हुए. उनके बल्ले से 7 चौके और दो छक्के निकले. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए. इस साल पहली बार कंगारू टीम 400 रन बनाने में सफल रही. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके. 

ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 405 रन से आगे खेलते हुए 40 रन और जोड़कर अपने बाकी बचे तीन विकेट भी गंवा दिए. एलेक्स कैरी ने 88 गेंद में 70 रन की पारी खेली. वह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे जबकि कल ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने विपरीत अंदाज में शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर की नींव रखी थी. 

भारतीय बल्लेबाज फिर फ्लॉप 

भारत अभी ऑस्ट्रेलिया से 394 रन से पीछे है जबकि उसके सिर्फ छह विकेट शेष हैं. ऐसे में टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती फॉलोआन बचाने की है. भारतीय पारी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई दबदबे के बीच कई बार बारिश के कारण खेल रोका गया. 

मिचेल स्टार्क ने भारतीय पारी की दूसरी गेंद पर ही यशस्वी जायसवाल (04) को शॉर्ट मिडविकेट पर मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में शुभमन गिल (01) भी स्लिप में मार्श को कैच दे बैठे जबकि हेजलवुड ने विराट कोहली (03) को लंच से ठीक पहले विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराके भारत को तीसरा झटका दिया. 

कमिंस ने पंत को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराके भारत को चौथा झटका दिया, जिसके कुछ देर बार बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा और फिर चाय का ब्रेक लिया गया. इसके बाद खेल फिर शुरू हुआ तो तीन ओवर भी नहीं हो सके और बारिश आ गई. फिर दोबारा मैच नहीं हो सका और अंपायर्स ने दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी. स्टम्प्स के समय केएल राहुल 33 रनों पर नाबाद लौटे. वहीं रोहित शर्मा ने अभी खाता नहीं खोला है. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बनाया मेगा प्लान, IPL में बढ़ेगी मैचों की संख्या; जानें एक टीम कितने मैच खेलेगी
BCCI ने बनाया मेगा प्लान, IPL में बढ़ेगी मैचों की संख्या; जानें एक टीम कितने मैच खेलेगी
BCCI ने अचानक अर्शदीप सिंह पर लगाया बैन? IPL 2026 के बीच सख्त कार्रवाई से चौंकाया
BCCI ने अचानक अर्शदीप सिंह पर लगाया बैन? IPL 2026 के बीच सख्त कार्रवाई से चौंकाया
DC vs KKR Playing 11: कोलकाता ने जीता टॉस, दिल्ली की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में हुए कितने बदलाव
कोलकाता ने जीता टॉस, दिल्ली की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में हुए कितने बदलाव
पहले टेस्ट में PAK गेंदबाजी का निकला तेल, BAN कप्तान का शतक, इतिहास रचने से चूके मोमिनुल हक, पढ़ें डे रिपोर्ट
पहले टेस्ट में PAK गेंदबाजी का निकला तेल, BAN कप्तान का शतक, इतिहास रचने से चूके मोमिनुल हक

वीडियोज

Bengal New CM: कौन बनेगा बंगाल का सीएम? | Dilip Ghosh | BJP | Subhendu Adhikari
Tamil Nadu Government Formation: TVK विधायक औरवरिष्ठ नेताओं की बैठक
Bengal New CM: Suvendu Adhikari नहीं बंगाल में ये होंगे नए सीएम?
Tamil Nadu Government Formation: सत्ता की लड़ाई में नया मोड़, छोटे दल बनेंगे किंगमेकर?
Suvendu Adhikari's PA shot dead: 3 हिस्ट्रीशीटर..पर हत्यारा अब भी दूर क्यों? | TMC | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal NEW CM: 'मैं नहीं चलाऊंगा नई सरकार...', CM पद फाइनल होने के बाद क्यों ऐसा बोले शुभेंदु अधिकारी?
'मैं नहीं चलाऊंगा नई सरकार...', CM पद फाइनल होने के बाद क्यों ऐसा बोले शुभेंदु अधिकारी?
नासिक TCS केस: निदा खान की गिरफ्तारी का जिक्र कर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'क्या मुसलमान...'
नासिक TCS केस: निदा खान की गिरफ्तारी का जिक्र कर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'क्या मुसलमान...'
अमेरिकी सेना का बड़ा दावा, ईरानी झंडे वाले दो तेल टैंकर निष्क्रिय, नाकेबंदी तोड़ने की कर रहे थे कोशिश
अमेरिकी सेना का बड़ा दावा, ईरानी झंडे वाले दो तेल टैंकर निष्क्रिय, नाकेबंदी तोड़ने की कर रहे थे कोशिश
Dhurandhar 2 OTT Release: 1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा 'धुंरधर 2' का 'अनदेखा अवतार'
1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा 'धुंरधर 2' का 'अनदेखा अवतार'
पहले टेस्ट में PAK गेंदबाजी का निकला तेल, BAN कप्तान का शतक, इतिहास रचने से चूके मोमिनुल हक, पढ़ें डे रिपोर्ट
पहले टेस्ट में PAK गेंदबाजी का निकला तेल, BAN कप्तान का शतक, इतिहास रचने से चूके मोमिनुल हक
Explained: सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय अपने पास क्यों रखा? बिहार में कर्पूरी से लेकर नीतीश तक ट्रेंड क्या, इसके बिना कैसे कमजोर होता CM
सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय अपने पास क्यों रखा? बिहार में कर्पूरी से लेकर नीतीश तक ट्रेंड क्या
घर के किचन गार्डन में कैसे उगाएं अदरक? चाय से लेकर देसी दवा की नहीं रहेगी कमी
घर के किचन गार्डन में कैसे उगाएं अदरक? चाय से लेकर देसी दवा की नहीं रहेगी कमी
‘अंग्रेजी में क्यों बोल रहे?’ ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय अधिकारियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस तो बोला पाकिस्तान, इंटरनेट पर हो गया ट्रोल
‘अंग्रेजी में क्यों बोल रहे?’ ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय अधिकारियों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस तो बोला पाकिस्तान, इंटरनेट पर ट्रोल
Embed widget