IND vs HK: हांगकांग से मैच के पहले विराट कोहली ने जमकर बहाया जिम में पसीना, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
एशिया कप में भारत का अगला मुकाबला हांगकांग से होने वाला है. वहीं इस मुकाबले से पहले विराट कोहली जिम में जमकर वर्कआउट करते नजर आएं.

Virat Kohli in Gym: एशिया कप 2022 में बुधवार को भारतीय टीम का सामना हांगकांग से होगा. भारतीय टीम अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हरा चुकी है. वहीं हांगकांग की टीम भारत के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी. भारतीय टीम ने अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त दी थी. वहीं इस मैच में भारत के जीत में अहम योगदान भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी दिया था. कोहली ने इस मैच में 35 बहुमूल्य रन बनाए थे. वहीं पहले मैच के बाद विराट कोहली की जिम में वर्कआउट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
कोहली ने बहाया जिम में पसीना
वहीं एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ मैच से पहले भारत के दिग्ग्ज बल्लेबाज विराट कोहली जिम में पसीना बहाते नजर आए. दरअसल, उन्होंने जिम में वर्कआउट करते हुए तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है. उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. उनकी इस मेहनत को देखकर फैंस को पूरी उम्मीद है कि वह हांगकांग के खिलाफ भारतीय टीम के लिए बड़ी पारी खेलेंगे और अपने फॉर्म में फिर से वापसी करेंगे.
हांगकांग के कप्तान ने भी की विराट के फॉर्म की कामना
हांगकांग के कप्तान निजाकत खान ने विराट कोहली के फॉर्म पर बयान देते हुए कहा कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं. विराट की पाकिस्तान के खिलाफ खिलाफ अहम पारी थी. निजाकत ने कहा कि वह चाहते हैं कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर से ढेर सारे रन बनाएं. उन्होंने कहा कि हम वास्तव में चाहते हैं कि वह फॉर्म में वापस आएं और ढेर सारे रन बनाएं.
यह भी पढ़ें:
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


















