एक्सप्लोरर

एशिया कप, PAK vs HK: एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान ने हांगकांग को 8 विकेट से हराया

ग्रुप ए के पहले मुकाबले में पाकिस्तान की एकतरफा जीत

एशिया कप के ग्रुप ए के पहले मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया. गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हांगकांग को 116 पर ढेर करने के बाद पाकिस्तान ने जरूरी लक्ष्य 2 विकेट खोकर 158 गेंद पहले हासिल कर लिया. पाकिस्तान की ओर से इममा-उल-हक ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली.

117 के आसान लक्ष्य को हासिल करने उतरी पाकिस्तान को इन फॉर्म सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी फ़ख़र ज़मान(27) और इमाम-उल-हक(नाबाद 45) ने चिर परिचित शुरुआत दी. जब ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान इस मुकाबले को बिना विकेट खोए हासिल करने की ओर अग्रसर है उसी वक्त 41 के कुल योग पर एहसान ख़ान की गेंद को कट करने की कोशिश में ज़मान विकेट के पीछे कैच आउट हो गए.

9वें ओवर की पहली गेंद पर लगे पहले झटके के बाबर आजम(33) ने इमाम के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 52 रनों की अर्द्धशतकीय साझेदारी निभाई. जीत से 24 रन पहले आजम एहसान के दूसरे शिकार के रूप में पवेलियन लौटे. आउट होने से पहले आजम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले संयुक्त रुप से दूसरे बल्लेबाज बने. उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के 45 पारी में बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी की. अंत में शोएब मलिक 9 रन बनाकर नाबाद रहे.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हांगकांग की टीम पाकिस्तान की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे 37.1 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई. हांगकांग ने एक समय 44 रन पर तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे.

लेकिन इसके बाद एजाज खान (27) और किंचित शाह (26) ने छठे विकेट के लिए 53 रन की अर्धशतकीय साझेदारी कर हांगकांग को 100 के पार पहुंचाया. एजाज ने 47 गेंदों की पारी में दो चौकों और एक छक्के जबकि किंचित ने 50 गेंदों की पारी में एक चौका लगाया.

पाकिस्तान की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने हांकांग के छह बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सके. कप्तान अंशुमान रथ ने 19 और निजाकत खान ने 13 रन बनाए.

पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने 19 रन पर तीन विकेट, शदाब खान ने 31 रन पर दो विकेट, हसन अली ने 19 रन पर दो विकेट और फहीम अशरफ ने 10 रन पर एक विकेट झटके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Finn Allen Century: 33 गेंद में शतक जड़ फिन एलन ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड; बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
33 गेंद में शतक जड़ फिन एलन ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड, फिन एलन ने जड़ा सबसे तेज शतक; दक्षिण अफ्रीका का सपना टूटा
दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड, फिन एलन ने जड़ा सबसे तेज शतक
SA vs NZ Semi-Final Highlights: फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रौंदा; फिन एलन ने 33 गेंद में जड़ा शतक
फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रौंदा; फिन एलन ने 33 गेंद में जड़ा शतक
बारिश से रद्द हुआ मैच तो क्या टीम इंडिया हो जाएगी बाहर? जानें सेमीफाइनल को लेकर ICC का नियम
बारिश से रद्द हुआ मैच तो क्या टीम इंडिया हो जाएगी बाहर? जानें सेमीफाइनल को लेकर ICC का नियम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget