हर क्रिकेट प्रेमी 19 सितंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक साल से अधिक समय के बाद भारत और पाकिस्तान की टीम आमने सामने होने जा रही है. इससे पहले दोनों टीम जून 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ी थी. जिस तरह क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं उसी तरह कई खिलाड़ी हैं जो इस हाई वोल्टेज मैच का गवाह बनना चाहते हैं. इन खिलाड़ियों की संख्या इतनी है जिससे एक टीम पूरी हो जाए.
भारत और पाकिस्तान टीम की बात करें तो दोनों ही टीम में सात-सात खिलाड़ी ऐसे हैं जो आज तक एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरे हैं.
पाकिस्तान टीम की बात करें तो - आशिफ अली, इमाम, शाम मसूद, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज़, शाहिन अफरीदी और उस्मान खान को भारत के खिलाफ पहले मुकाबले का इंतजार है.
दूसरी तरफ भारत की ओर से कई बार मैच जीतने वाले कई बड़े खिलाड़ी को पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार खेलने का मौका मिल सकता है. भारत की बात करें तो मनीष पांडे, अक्षर पटेल, लोकेश राहुल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर और युजवेन्द्र चहलको इस बड़े मुकाबले का इंतजार है.
किसे मिलेगा मौकापाकिस्तान की बात करें तो मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक के भांजे इमाम उल हक सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उस्मान खान भी जगह बनाते दिख रहे हैं. मध्य क्रम में आसिफ अली का प्रदर्शन भी शानदार रहा है हांगकांग के खिलाफ भी उन्हें जगह मिली थी ऐसे में उन्हें भी भारत के खिलाफ खेलते देखा जा सकता है.
दूसरी तरफ भारत की ओर से स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. वहीं देखना होगा कि लोकेश राहुल जगह बना पाते हैं या नहीं. मनीष पांडे और अक्षर पटेल को शायद पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़े.
अब देखना है कि इन 14 खिलाड़ियों में किन्हें 19 सितंबर को होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले में खेलने का मौका मिलता है.