एक्सप्लोरर

Asia Cup: पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच के बाद स्टेडियम में लड़ाई करने वालों पर UAE लेगा एक्शन, कही ये बड़ी बात

Asia Cup 2022: एशिया कप में बुधवार रात को पाकिस्तान से मिली करीबी हार के बाद अफगानिस्तान के फैंस ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खूब हंगामा किया. यूएई ने इन फैंस के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है.

Pakistan vs Afghanistan Fans Fight Video: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अधिकारियों ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों के बीच झड़प के बाद अनुशासनात्मक नियमों का उल्लंघन करने वाले फैंस (प्रशंसकों) के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है, जो चल रहे एशिया कप 2022 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान का मैच देखने गए थे. 

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सुपर फोर चरण में एक रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. पाक की जीत पर अफगान प्रशंसक नाराज थे, कुछ ने पाकिस्तानी समर्थकों के साथ झड़प की.

अधिकारियों ने कहा कि वे दर्शकों की बारीकी से निगरानी करेंगे और स्टैंड को हुए किसी भी नुकसान या अन्य दर्शकों को लगी चोटों से सख्ती से निपटा जाएगा.

पाकिस्तान से रोमांचक हार के बाद अफगानी फैंस इस कदर आग बबूला हो गए कि स्टेडियम में ही तोड़फोड़ शुरू कर दी. अफगानी फैंस ने इस दौरान पाकिस्तानी दर्शकों पर भी कुर्सियां फेंकी. इसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

बेहद रोमांचक रहा मुकाबला
इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए थे. इतने कम स्कोर के बावजूद अफगानी टीम ने पाकिस्तान को जबरदस्त टक्कर दी. अफगानी गेंदबाजों ने नियमित अंतराल में विकेट झटकते हुए पाक बल्लेबाजों को हाथ खोलने के मौके नहीं दिए. आखिरी 5 ओवर में 6 विकेट झटककर अफगानिस्तान ने मैच लगभग अपने कब्जे में कर लिया, लेकिन आखिरी में नसीम शाह के दो छक्कों की बदौलत पाकिस्तान यह मैच एक विकेट से जीतने में कामयाब रहा.

यह भी पढ़ें...

KL Rahul Marriage: अगले साल शादी करेंगे केएल राहुल, अथिया शेट्टी के साथ लेंगे सात फेरे  

Asia Cup से बाहर होने की कगार पर क्यों खड़ी है टीम इंडिया, कहां हुई गलतियां? जानें 5 बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

14 हजारी जोस बटलर ने लखनऊ को धोया, शुभमन गिल और प्रसिद्ध कृष्णा भी चमके, फिर घर पर हारी LSG
14 हजारी जोस बटलर ने लखनऊ को धोया, शुभमन गिल और प्रसिद्ध कृष्णा भी चमके, फिर घर पर हारी LSG
IPL 2026 LSG vs GT Highlights: गुजरात को मिली दूसरी जीत, लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा; बटलर और गिल ने किया कमाल
गुजरात को मिली दूसरी जीत, लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा; बटलर और गिल ने किया कमाल
कौन सी कंपनी के बैट से खेलते हैं वैभव सूर्यवंशी, दुकान पर कितने का मिलता है? जिससे लगाते हैं लंबे-लंबे छक्के
कौन सी कंपनी के बैट से खेलते हैं वैभव सूर्यवंशी, दुकान पर कितने का मिलता है? जिससे लगाते हैं लंबे-लंबे छक्के
अचानक लखनऊ सुपर जायंट्स में कैसे आए दक्षिण अफ्रीका के George Linde? बैटिंग करने उतरे तो सब हुए हैरान
अचानक लखनऊ सुपर जायंट्स में कैसे आए दक्षिण अफ्रीका के जॉर्ज लिंडे? बैटिंग करने उतरे तो सब हुए हैरान

वीडियोज

Saas Bahu Aur Saazish: देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ | Weekend Recap
165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'जिन्हें उर्दू बोलनी है वो...', बंगाल चुनाव में CM योगी आदित्यनाथ का TMC पर बड़ा हमला
'जिन्हें उर्दू बोलनी है वो...', बंगाल चुनाव में CM योगी आदित्यनाथ का TMC पर बड़ा हमला
14 हजारी जोस बटलर ने लखनऊ को धोया, शुभमन गिल और प्रसिद्ध कृष्णा भी चमके, फिर घर पर हारी LSG
14 हजारी जोस बटलर ने लखनऊ को धोया, शुभमन गिल और प्रसिद्ध कृष्णा भी चमके, फिर घर पर हारी LSG
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में चुनाव का ऐलान, सामने आई तारीख
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में चुनाव का ऐलान, सामने आई तारीख
Asha Bhosle Death: अलविदा सुरों की मलिका… आशा भोसले के जाने से शोक में डूबा सोशल मीडिया, यूजर्स ने यूं दी श्रद्धांजलि
अलविदा सुरों की मलिका… आशा भोसले के जाने से शोक में डूबा सोशल मीडिया, यूजर्स ने यूं दी श्रद्धांजलि
Heart Attack Vs Cardiac Arrest: क्या आप भी रहते हैं हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट को लेकर कन्फ्यूज, जानें दोनों में क्या अंतर?
क्या आप भी रहते हैं हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट को लेकर कन्फ्यूज, जानें दोनों में क्या अंतर?
UPSC Recruitment 2026: UPSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती, भारत सरकार के मंत्रालय में मिलेगी पोस्टिंग; जानें डिटेल्स
UPSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती, भारत सरकार के मंत्रालय में मिलेगी पोस्टिंग; जानें डिटेल्स
Embed widget