एक्सप्लोरर

AFG Vs BAN: 'करो या मरो' के मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को दिया 335 रनों का लक्ष्य, शांतो और मेहंदी ने जड़े शतक

Bangladesh vs Afghanistan: बांग्लादेश के लिए मेहंदी हसन मेराज ने 112 और नजमुल हुसैन शांतो ने 104 रनों की पारी खेली. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी की.

AFG Vs BAN, 1st Innings Highlights: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप के चौथे मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले खेलने के बाद अफगानिस्तान को 335 रनों का लक्ष्य दिया है. बांग्लादेश के लिए यह मैच करो या मरो से कम नहीं है, क्योंकि अगर अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की टीम हार जाती है तो फिर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. 

मेहंदी हसन मेराज और नजमुल हुसैन शांतो ने जड़े शतक

बांग्लादेश के लिए मेहंदी हसन मेराज ने 112 और नजमुल हुसैन शांतो ने 104 रनों की पारी खेली. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी की. वहीं अंत में कप्तान शाकिब अल हसन 18 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद लौटे. बांग्लादेश ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 5 विकेट पर 334 रन बनाए.

मेहंदी हसन मेराज और नजमुल हुसैन ने की एशिया कप के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी रही थी. अपने वनडे करियर में दूसरी बार ओपनिंग करने आए मेहंदी हसन मेराज और मोहम्मद नईम के बीच 60 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई. नईम पांच चौकों की मदद से 32 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए. इसके तुरंत बाद तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तौहीद ह्रदोय खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. 

63 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद महेंदी हसन मेराज और नजमुल हुसैन शांतो ने इतिहास रच दिया. दोनों ने शतक जड़े. मेहंदी ने 119 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 112 रनों की पारी खेली. वह रिटायर्ड हर्ट हुए. वहीं शांतो ने 105 गेंदों में 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए. दोनों ने एशिया कप के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी की. 

इसके बाद मुशफिकुर रहीम ने 15 गेंदों में 25, कप्तान शाकिब अल हसन ने 18 गेंदों में नाबाद 32 और शमीम हुसैन ने 6 गेंदों में 11 और अफीफ हुसैन ने तीन गेंदों में नाबाद चार रन बनाए. 

वहीं अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान और मुलबदीन नैब ने एक-एक विकेट लिया. इसके अलावा किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली. राशिद खान ने अपने 10 ओवर में 66 रन दिए. वहीं फजलहक फारूकी भी काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 6 ओवर में ही 53 रन दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस बड़े खिलाड़ी ने कर दिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, जानिए कौन है
इस बड़े खिलाड़ी ने कर दिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, जानिए कौन है
'बच्चे को खेलने दें... उसे सीखने दें', वैभव सूर्यवंशी का कब होना चाहिए टीम इंडिया में डेब्यू? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताया
'बच्चे को खेलने दें... उसे सीखने दें', वैभव सूर्यवंशी का कब होना चाहिए टीम इंडिया में डेब्यू? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताया
Watch: 49 पर आउट हुए विराट कोहली तो अनुष्का शर्मा हो गई उदास, दिया ऐसा रिएक्शन; हो गया वायरल
Watch: 49 पर आउट हुए विराट कोहली तो अनुष्का शर्मा हो गई उदास, दिया ऐसा रिएक्शन; हो गया वायरल
विराट कोहली के नाम हुई ऑरेंज कैप, दावेदारों में रजत पाटीदार भी शामिल; जानें पर्पल कैप पर किसका कब्जा?
विराट कोहली के नाम हुई ऑरेंज कैप, दावेदारों में रजत पाटीदार भी शामिल; जानें पर्पल कैप पर किसका कब्जा?

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका को उलझा देख चीन ने बिछाया अपना जाल, जानें साउथ चाइना सी में ड्रैगन ने कौन सा एंट्री पॉइंट कर दिया बंद?
अमेरिका को उलझा देख चीन ने बिछाया अपना जाल, जानें साउथ चाइना सी में ड्रैगन ने कौन सा एंट्री पॉइंट कर दिया बंद?
यूपी में गर्मी का प्रकोप शुरू, बांदा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लखनऊ से नोएडा तक बुरा हाल
यूपी में गर्मी का प्रकोप शुरू, बांदा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लखनऊ से नोएडा तक बुरा हाल
रूस-ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डेडलाइन खत्म, ट्रंप के करीबी बेसेंट ने कहा- 'अब और नहीं...'
रूस-ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डेडलाइन खत्म, ट्रंप के करीबी बेसेंट ने कहा- 'अब और नहीं...'
Watch: 49 पर आउट हुए विराट कोहली तो अनुष्का शर्मा हो गई उदास, दिया ऐसा रिएक्शन; हो गया वायरल
Watch: 49 पर आउट हुए विराट कोहली तो अनुष्का शर्मा हो गई उदास, दिया ऐसा रिएक्शन; हो गया वायरल
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
India Economy 2025: IMF रैंकिंग में पिछड़ा भारत, इस देश से हुआ पीछे, जानें अब किस नंबर पर पहुंचा
IMF रैंकिंग में पिछड़ा भारत, इस देश से हुआ पीछे, जानें अब किस नंबर पर पहुंचा
organic carbon: मिट्टी में कितना होना चाहिए कार्बन, अच्छी फसल के लिए किसान जरूर चेक करें यह चीज?
मिट्टी में कितना होना चाहिए कार्बन, अच्छी फसल के लिए किसान जरूर चेक करें यह चीज?
कार के सनरूफ से निकलकर स्टाइल मारना पड़ सकता है भारी, जानिए कितना कटेगा चालान?
कार के सनरूफ से निकलकर स्टाइल मारना पड़ सकता है भारी, जानिए कितना कटेगा चालान?
Embed widget