एक्सप्लोरर

Asia Cup 2022: आज पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच मुकाबला, जानें पॉसिबल प्लेइंग-11 से लेकर पिच और वेदर रिपोर्ट

PAK vs HK: एशिया कप 2022 में आज छठा मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा.

PAK vs HK Match Preview: यूएई में चल रहे एशिया कप (Asia Cup) में आज पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग (PAK vs HK) आमने-सामने होंगे. दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट का एक-एक मैच गंवा चुकी हैं. दोनों टीमों को भारत के हाथों शिकस्त झेलना पड़ी थी. ऐसे में आज का मुकाबला इन दोनों टीमों के लिए ही बेहद खास होगा. यहां जीतने वाली टीम टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंचेगी, वहीं हारने वाली टीम को बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा.

पाकिस्तान की टीम ने इस साल अब तक केवल दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और दोनों में ही उसे हार मिली है. हालांकि इसके बावजूद हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ उसका पलड़ा भारी रहेगा. पाकिस्तान के पास टी20 फॉर्मेट के दो दिग्गज बल्लेबाज (बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान) मौजूद हैं. गेंदबाजी में भी पाक टीम के पास युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण है. हालांकि हॉन्ग कॉन्ग ने भी अपने पिछले मैच में भारत के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया था, ऐसे में कहा जा सकता है कि मुकाबले में कुछ हद तक टक्कर देखने को मिल सकती है. हॉन्ग कॉन्ग की टीम में सबसे ज्यादा नजर बाबर हयात पर होगी. वह इस वक्त अच्छी लय में है. भारत के खिलाफ भी उन्होंने अच्छे शॉट्स लगाए थे.

शारजाह की पिच का मिजाज और वेदर अपडेट्स

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की विकेट गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार रहती है. यहां स्पिनर्स हावी रहते हैं. पिछले एक साल में यहां खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 143 से कम रहा है. हालांकि यहां की बाउंड्रीज काफी छोटी हैं. ऐसे में अगर बल्लेबाज कुछ देर टिक जाए तो वह धमाल भी मचा सकते हैं. शारजाह का मौसम इन दिनों बेहद गर्म है. मैच के दौरान भी तापमान 30 डिग्री से ऊपर बना रहेगा.

पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, खुशदील शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ, शाहनवाज दाहानी.

हांगकांग: निजाकत खान (कप्तान), बाबर हयात, यास्मिन मुर्तजा, किनचित शाह, स्कॉट मैक्किनी, हारून अरशद, एजाज खान, जीशान अली, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद घाजनफार.

यह भी पढ़ें...

Watch: रोहित शर्मा को देख जतिन सप्रू ने पलट दी बात, हिटमैन ने कुछ यूं दिया मजेदार जवाब

US Open 2022: सेरेना ने फेयरवेल मैच का इंतजार बढ़ाया, वर्ल्ड नंबर-2 को हराकर तीसरे राउंड में पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB Vs PBKs IPL 2026: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी आरसीबी, मुश्किल हुई पीबीकेएस की राह
RCB Vs PBKs IPL 2026: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी आरसीबी, मुश्किल हुई पीबीकेएस की राह
Mushfiqur Rahim Comeback: ‘अब उन्हें मेरी जरूरत नहीं’, वनडे वापसी पर मुशफिकुर रहीम का बड़ा बयान
Mushfiqur Rahim Comeback: ‘अब उन्हें मेरी जरूरत नहीं’, वनडे वापसी पर मुशफिकुर रहीम का बड़ा बयान
W, W,W W...मिचेल स्टार्क का गेंद से कहर, रॉयल्स को हराकर दिल्ली ने प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखी
W, W,W W...मिचेल स्टार्क का गेंद से कहर, रॉयल्स को हराकर दिल्ली ने प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखी
DC VS RR: वैभव सूर्यवंशी ने फिर खेली तूफानी पारी पर अभिषेक पोरेल-केएल राहुल की बल्लेबाजी DC को जिता ले गई मैच, पढ़िए Highlights
DC VS RR: वैभव सूर्यवंशी ने फिर खेली तूफानी पारी पर अभिषेक पोरेल-केएल राहुल की बल्लेबाजी DC को जिता ले गई मैच, पढ़िए Highlights

वीडियोज

Crime News : बाबा रे बाबा... 'पिस्तौल बाबा'! | Sansani
Sandeep Chaudhary | Inflation | Iran US War: ट्रंप का 'स्लेज हैमर' और 'आपदाओं का दशक'! | Video Game
Rajdhani Train Fire: राजधानी एक्सप्रेस में कैसे लगी भीषण आग ? | Short Circuit
Janhit : ईरान पर कभी भी हमला कर सकते हैं Trump ? | Iran-US War Update
Fuel Crisis : पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, 48 घंटे में दोबारा बढ़ी CNG! | ABP Report

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वीडन के पीएम ने ऐसा क्या दिया, खुश हो गए प्रधानमंत्री मोदी, बंगाल से है बड़ा कनेक्शन
स्वीडन के पीएम ने ऐसा क्या दिया, खुश हो गए प्रधानमंत्री मोदी, बंगाल से है बड़ा कनेक्शन
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक की टक्कर में 8 लोगों की मौत
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक की टक्कर में 8 लोगों की मौत
अब शुरू होगा गर्मी का टॉर्चर, 47 डिग्री पारा! जानें यूपी-दिल्ली से बिहार-राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम?
अब शुरू होगा गर्मी का टॉर्चर, 47 डिग्री पारा! जानें यूपी-दिल्ली से बिहार-राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम?
IPL Records: देवदत्त पडिक्कल से विराट कोहली तक, IPL में सबसे तेज रन माइलस्टोन रिकॉर्ड्स में कौन सबसे आगे
IPL Records: देवदत्त पडिक्कल से विराट कोहली तक, IPL में सबसे तेज रन माइलस्टोन रिकॉर्ड्स में कौन सबसे आगे
Pati Patni Aur Woh Do BO Day 3: 'पति पत्नी और वो दो' ने संडे को मचाया धमाल, धुआंधार छापे नोट, लेकिन नहीं तोड़ पाई कार्तिक की फिल्म का रिकॉर्ड
'पति पत्नी और वो दो' ने संडे को मचाया धमाल, धुआंधार छापे नोट, जानें- फिल्म के तीन दिनों का कलेक्शन
ईरान को घड़ी की टिकटिक वाली धमकी, नेतन्याहू से 30 मिनट बात... चीन दौरे के बाद क्यों गुस्से में आए ट्रंप? तेहरान को दिया अल्टीमेटम
ईरान को घड़ी की टिकटिक वाली धमकी, नेतन्याहू से 30 मिनट बात... चीन दौरे के बाद क्यों गुस्से में ट्रंप?
ऑपरेशनल लाइफ खत्म होने के बाद कहां जाते हैं पुराने लड़ाकू विमान, आखिर क्या होता है उनका?
ऑपरेशनल लाइफ खत्म होने के बाद कहां जाते हैं पुराने लड़ाकू विमान, आखिर क्या होता है उनका?
लाल-नारंगी गाजर को छोड़ें, अब पीली गाजर की खेती से कम समय में कमाएं दोगुना मुनाफा
लाल-नारंगी गाजर को छोड़ें, अब पीली गाजर की खेती से कम समय में कमाएं दोगुना मुनाफा
Embed widget