एक्सप्लोरर

BAN vs SL: अंतिम ओवरों का रोमांच, जानें कब और कैसे बांग्लादेश के हाथ से फिसला मैच

SL Beat Bangladesh: एशिया कप में शुक्रवार को हुए मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो विकेट से रोमांचक शिकस्त दी.

Asia Cup 2022: यूएई में चल रहे एशिया कप (Asia Cup) में शुक्रवार रात को बांग्लादेश और श्रीलंका (Bangladesh vs Sri Lanka) के बीच खेला गया मैच 'करो या मरो' का मुकाबला था. इस मुकाबले में पूरे वक्त बांग्ला टीम श्रीलंका पर हावी रही लेकिन आखिरी में बाजी श्रीलंका के हाथ लगी. श्रीलंका की पारी के 19वां ओवर ने मैच की पूरी दशा और दिशा पलट दी. यह मैच जीतकर अब श्रीलंका सुपर-4 में पहुंच चुका है, वहीं बांग्ला टीम एशिया कप से बाहर हो गई है.

बांग्लादेश ने इस मैच में दमदार बल्लेबाजी की थी. नियमित अंतराल में विकेट गिरने के बावजूद बांग्ला बल्लेबाजों ने रन रेट को धीमा नहीं होने दिया. नतीजा यह हुआ कि बांग्लादेश ने 183 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में श्रीलंका ने भी पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े लेकिन इसके बाद लंकाई बल्लेबाज जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटने लगे. आखिरी 4 ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 43 रन की दरकार थी और उसके 6 विकेट गिर चुके थे. कुल मिलाकर यहां से बांग्लादेश की जीत आसान नजर आ रही थी.

अगले दो ओवर्स (17 और 18वां ओवर) में लंकाई पुछल्ले बल्लेबाजों ने 18 रन बनाए लेकिन एक विकेट और गंवा दिया. अब श्रीलंका को जीत के लिए 12 गेंद पर 25 रन की जरूरत थी और महज 3 विकेट हाथ में थे. मैदान पर बांग्ला खिलाड़ी और स्टेडियम में बांग्ला क्रिकेट फैंस के चेहरों पर मुस्कान साफ दिखाई दे रही थी. लेकिन 19वें ओवर में चीजें अचानक बदल गईं. 19वें ओवर में लंकाई बल्लेबाजों ने 17 रन (2 2 5nb 2 1lb W 1w 4) कूट डाले. यहां बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत होसैन की भी गलती रही. उन्होंने नोबॉल और वाइड में बेवजह रन लूटा दिये. इस ओवर के बाद आखिरी 6 गेंदों में श्रीलंका को महज 8 रन की दरकार रह गई थी, जो उसके बल्लेबाजों ने 3 गेंदों में पूरी कर दी और अपनी टीम को मैच जीता दिया.

अब तक तीन टीमें सुपर-4 में
ग्रुप-बी से अफगानिस्तान टीम पहले ही सुपर-4 में पहुंच चुकी थी. अब श्रीलंका ने भी इसमें जगह बना ली है. जबकि बांग्लादेश का सफर यहां खत्म हो गया है. उधर ग्रुप-ए से टीम इंडिया सुपर-4 में पहुंच गई है. आज हॉन्ग कॉन्ग और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के बाद सुपर-4 की चौथी टीम भी तय हो जाएगी.

यह भी पढ़ें...

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज CSK और LSG के बीच पहला मैच, जानें चेन्नई-लखनऊ की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज CSK और LSG के बीच पहला मैच, जानें चेन्नई-लखनऊ की प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
RCB के लिए आई खुशखबरी, चोट से उबरकर भारत लौटा धाकड़ बल्लेबाज, आज MI के खिलाफ खेलेगा मैच?
RCB के लिए आई खुशखबरी, चोट से उबरकर भारत लौटा धाकड़ बल्लेबाज, आज MI के खिलाफ खेलेगा मैच?
RCB vs MI Pitch Report: 10 साल बाद रायपुर में IPL का पहला मैच, बेंगलुरु और मुंबई की भिड़ंत; जानिए पिच पर किसे मिलेगी मदद
10 साल बाद रायपुर में IPL का पहला मैच, RCB ओर MI की भिड़ंत; जानिए पिच पर किसे मिलेगी मदद

वीडियोज

Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय इन अहम फैसलों पर रहेगा फोकस | Breaking News
Thalapathy Vijay Oath Ceremony: शपथ के बाद विजय सरकार के पहले फैसलों पर सबकी नजर | Breaking
UP Cabinet Expansion News: UP राजनीति में बड़ा संकेत | BJP | CM Yogi
Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tamil Nadu CM Vijay Oath: 'राजनीति में आने का कोई प्लान नहीं', जब राहुल गांधी से मीटिंग के बाद विजय ने खारिज की थीं अफवाहें
'राजनीति में आने का कोई प्लान नहीं', जब राहुल गांधी से मीटिंग के बाद विजय ने खारिज की थीं अफवाहें
बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना बोले- 'कांग्रेस की राजनीति लटकाना, अटकाना और मटकाना वाली रही'
बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना बोले- 'कांग्रेस की राजनीति लटकाना, अटकाना और मटकाना वाली रही'
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
Tamil Nadu CM Vijay Oath: राहुल गांधी से लेकर अन्नामलाई तक... विजय के शपथग्रहण समारोह में विपक्ष के कौन बड़े नेता हुए शामिल?
राहुल गांधी से लेकर अन्नामलाई तक... विजय के शपथग्रहण समारोह में विपक्ष के कौन बड़े नेता हुए शामिल?
WFH Jobs News: 62 लाख वाले की गूगल जॉब, 36 लाख वाले शख्स का है वर्क फ्रॉम होम, दोनों में से कौन करता है ज्यादा बचत?
62 लाख वाले की गूगल जॉब, 36 लाख वाले शख्स का है वर्क फ्रॉम होम, दोनों में से कौन करता है ज्यादा बचत?
Hantavirus: नॉर्मल बुखार को मेडिकल इमरजेंसी बना सकता है हंतावायरस, रूह कंपा देगी डॉक्टर की यह चेतावनी
नॉर्मल बुखार को मेडिकल इमरजेंसी बना सकता है हंतावायरस, रूह कंपा देगी डॉक्टर की यह चेतावनी
Embed widget