एक्सप्लोरर

SL vs BAN: बांग्लादेश को ले डूबी 'नो बॉल्स' और 'मिसफील्डिंग', जानिए हार के 5 बड़े कारण

SL Beat Bangladesh: एशिया कप में गुरुवार को हुए मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो विकेट से रोमांचक शिकस्त दी.

BAN vs SL: बांग्लादेश (Bangladesh) की टीम एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) से बाहर हो गई है. पहले मैच में अफगानिस्तान से करीबी शिकस्त खाने के बाद बांग्ला टीम को शुक्रवार को हुए मैच में श्रीलंका से भी रोमांचक हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में बांग्ला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जो बड़ा स्कोर खड़ा किया था, उसके बाद उसकी जीत लगभग तय मानी जा रही थी लेकिन गेंदबाजी के दौरान बांग्ला टीम ने कई गलतियां की और यही गलतियां उसकी हार की वजह बनी.

इस मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 184 रन का लक्ष्य दिया था. श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए यह टारगेट नामुमकिन सा दिखाई दे रहा था. लेकिन गेंदबाजी के दौरान शुरुआत से ही बांग्ला टीम कई गलतियां करती रहीं. बांग्लादेशी गेंदबाजों ने इस मैच में अहम मौकों पर 'नो बॉल्स' फेंकी जो बहुत भारी पड़ीं. बांग्ला गेंदबाजों ने यहां खूब अतिरिक्त रन लूटाए. फील्डिंग में भी बांग्ला खिलाड़ियों ने कुछ आसान मौके गंवा दिए.

1. नो बॉल्स: कुसल मेंडिस जब 29 रन पर खेल रहे थे, तब बांग्ला स्पिनर मेहदी हसन ने उनको आउट कर दिया था लेकिन बदकिस्मती से यह गेंद 'नो बॉल' करार दी गई. बाद में कुसल मेंडिस ने 37 गेंद पर 60 रन जड़े. बांग्ला गेंदबाजों ने और भी अहम मौकों पर नो बॉल्स फेंकी. श्रीलंका को जीत के लिए जब 10 गेंद पर 21 रन की जरूरत थी, तब इबादत होसैन ने नो बॉल फेंकी और इस पर 5 रन मिल गए. फ्री हिट पर भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने 2 रन निकाल लिए. यही नहीं 4 गेंदों पर जब जीत के लिए 3 रन चाहिए थे तब भी बांग्ला गेंदबाज ने मेहदी हसन ने 'नो बॉल' फेंककर श्रीलंका के लिए जीत आसान कर दी. 

2. पूरे 17 रन अतिरिक्त दिए: इस मुकाबले में बांग्ला गेंदबाजों ने 17 रन अतिरिक्त खर्च किए. नो बॉल्स के साथ-साथ खूब वाइड गेंदें फेंकी गई. बांग्ला गेंदबाजों ने कुल 8 गेंदें वाइड फेंकी. ये अतिरिक्त रन बांग्लादेश पर भारी पड़ गए.

3. खराब फील्डिंग: मैच के दूसरे ओवर में ही मुशफिकुर रहीम ने कुसल मेंडिस का कैच टपका दिया. तब कुसल मेंडिस एक रन बनाकर खेल रहे थे. बाद में मेंडिस ने 60 रन जड़कर टीम को जीत की राह दिखाई. इसी तरह रन आउट का भी एक मौका गंवाया गया.

4. एक खिलाड़ी को चार जीवनदान: कुसल मेंडिंस ने इस मैच में 37 गेंद पर 60 रन जड़े. वह 'प्लेयर ऑफ दी मैच' चुने गए. मेंडिस की पारी ने ही श्रीलंका को जीत दिलाई. लेकिन मेंडिस की इस पारी के लिए बांग्ला खिलाड़ी ही जिम्मेदार थे. मेंडिस जब 1 रन पर थे, तब उनका कैच छूटा, जब 27 रन पर थे तब जिस गेंद पर वह आउट हुए वह 'नो बॉल' निकल गई. इसके बाद वह अगले ही ओवर में साफ तौर पर कैच आउट हो गए लेकिन बांग्ला टीम ने रिव्यू नहीं लिया. और आखिरी में बांग्लादेश की टीम ने उन्हें रनआउट करने का मौका भी गंवा दिया.

 5. 19वां ओवर: ढ़ेर सारी गलतियों के बावजूद बांग्लादेश इस मुकाबले को जीतने के करीब थी लेकिन मैच का सेकंड लास्ट ओवर उन पर भारी पड़ गया. श्रीलंका को जीत के लिए 12 गेंद पर 25 रन की दरकार थी और उनके पास केवल 3 विकेट बचे थे. अब बांग्लादेश की ओर से इबादत होसैन गेंदबाजी करने आए और उन्होंने इस ओवर में 17 रन लूटा दिए. यह ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

यह भी पढ़ें...

Watch: रोहित शर्मा को देख जतिन सप्रू ने पलट दी बात, हिटमैन ने कुछ यूं दिया मजेदार जवाब

US Open 2022: सेरेना ने फेयरवेल मैच का इंतजार बढ़ाया, वर्ल्ड नंबर-2 को हराकर तीसरे राउंड में पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, टी20 में सबसे ज्यादा शतक का बनाया महारिकॉर्ड
विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, टी20 में सबसे ज्यादा शतक का बनाया महारिकॉर्ड
Sarah Taylor: इंग्लैंड मैन्स क्रिकेट टीम की कोच बनी सारा टेलर; न्यूजीलैंड सीरीज से पहले ऐतिहासिक फैसला
इंग्लैंड मैन्स क्रिकेट टीम की कोच बनी सारा टेलर; न्यूजीलैंड सीरीज से पहले ऐतिहासिक फैसला
RCB vs KKR Highlights: विराट कोहली के शतक ने छीनी कोलकाता से जीत, पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची बेंगलुरु
विराट कोहली के शतक ने छीनी KKR से जीत, पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची RCB
RCB VS KKR: 60 गेंद, 11 चौके और 3 आसमानी छक्के, विराट कोहली की KKR के खिलाफ आंधी, गेंदबाजों की ऐसी घुलाई नहीं देखी होगी
60 गेंद, 11 चौके और 3 आसमानी छक्के, विराट कोहली की KKR के खिलाफ आंधी, गेंदबाजों की ऐसी घुलाई नहीं देखी होगी

वीडियोज

Sansani: दीवानी बेटी को मौत की सजा ! | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi: सलाह मोदी की..सवाल आपका! | PM Modi Gold Appeal | Modi Convoy | Rahul
Prateek Yadav Death News: प्रतीक की डेथ मिस्ट्री...हो गया खुलासा! | Bharat ki Baat | Aparna Yadav
Abp Report | NEET Paper Leak | Exam Cancelled:पेपर लीक का मास्टरमाइंड शुभम गिरफ्तार!
Gold Silver Price Hike | Sandeep Chaudhary: आम जनता बेहाल, महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सीधा खुलासा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: '16 राज्यों में आंधी-बारिश, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं', मौसम विभाग की चेतावनी
'16 राज्यों में आंधी-बारिश, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं', मौसम विभाग की चेतावनी
पंजाब में DA को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच बढ़ा विवाद, BJP नेता सुनील जाखड़ ने उठाए सवाल
पंजाब में DA को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच बढ़ा विवाद, BJP नेता सुनील जाखड़ ने उठाए सवाल
UP Weather: यूपी में झुलसाने वाली गर्मी और लू झेलने के लिए हो जाईए तैयार, 45 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में झुलसाने वाली गर्मी और लू झेलने के लिए हो जाईए तैयार, 45 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, IMD ने दिया अलर्ट
RCB vs KKR Highlights: विराट कोहली के शतक ने छीनी कोलकाता से जीत, पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची बेंगलुरु
विराट कोहली के शतक ने छीनी KKR से जीत, पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची RCB
वरुण धवन ने 'नो एंट्री 2' फिल्म से किया किनारा, होल्ड हुई फिल्म?
वरुण धवन ने 'नो एंट्री 2' फिल्म से किया किनारा, होल्ड हुई फिल्म?
Elon Musk: एलन मस्क के पास कितना कैश, जानें इससे वह खरीद सकते हैं दुनिया का कितना सोना?
एलन मस्क के पास कितना कैश, जानें इससे वह खरीद सकते हैं दुनिया का कितना सोना?
एयरफोर्स में ऑफिसर बनने का शानदार मौका, जानें आवेदन से लेकर सैलरी
एयरफोर्स में ऑफिसर बनने का शानदार मौका, जानें आवेदन से लेकर सैलरी
Work From Home को बनाना है आरामदायक? घर में रखें ये 10 Smart Gadgets, दोगुनी तेजी से होगा काम
Work From Home को बनाना है आरामदायक? घर में रखें ये 10 Smart Gadgets, दोगुनी तेजी से होगा काम
Embed widget