भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑक्लैण्ड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. इस मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इतिहास रच सकते हैं. इस फॉर्मेट में अर्शदीप भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं. अब वह एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं. दरअसल, टी20 इंटरनेशनल में अर्शदीप सिंह 150 विकेट पूरे करने से महज एक कदम दूर हैं. उनके नाम अभी 149 विकेट हैं. 

Continues below advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में एक विकेट लेते ही अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन जाएंगे. हालांकि, वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें तो उनसे पहले दुनिया के सात गेंदबाज यह कारनामा कर चुके हैं. ऐसे में टी20 इंटरनेशनल में अर्शदीप 150 विकेट लेने वाले दुनिया के आठवें गेंदबाज बनेंगे. 

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अफगानिस्तान के जादुई स्पिनर राशिद खान के नाम है. जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले तक राशिद इस फॉर्मेट में 199 विकेट ले चुके हैं. इंग्लैंड के आदिल रशीद 171 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. इसके बाद एहसाल आदिल (165 विकेट), ईश सोढ़ी (165 विकेट), टिम साउथी (164 विकेट), वानिंदु हसरंगा (163 विकेट), मुस्ताफिजुर रहमान (163 विकेट), एडम जम्पा (153 विकेट), साकिब अल हसन (149 विकेट) और मिचेल सैंटनर (149 विकेट) हैं. 

Continues below advertisement

भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के टी20 कप्तान मिचेल सैंटनर दोनों ही चौथे टी20 मैच में एक विकेट लेते ही टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट पूरे कर लेंगे. दोनों के ही नाम अभी 149-149 विकेट हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि दोनों में से कौन पहले यह कारनामा करने में कामयाब होता है.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज 

राशिद खान (अफगानिस्तान)- 199 विकेट (जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले तक)आदिल रशीद (इंग्लैंड)- 171 विकेटएहसान आदिल (हॉन्गकॉन्ग)- 165 विकेटईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड)- 165 विकेटटिम साउथी (न्यूजीलैंड)- 164 विकेटवानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)- 163 विकेटमुस्ताफिजुर रहमान (बांग्लादेश)-163 विकेटएडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया)- 153 विकेटसाकिब अल हसन (बांग्लादेश)- 149 विकेटमिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड)-149 विकेटअर्शदीप सिंह (भारत)- 149 विकेट

यह भी पढ़ें- 

IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन