एक्सप्लोरर

2025 में संन्यास लेने वाले सभी भारतीय क्रिकेटरों की लिस्ट, अमित मिश्रा भी हुए शामिल

Indian Cricketers Retire In 2025: अमित मिश्रा से पहले भी 2025 में कई भारतीय खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान कर दिया. वरुण अरोन से लेकर अमित मिश्रा तक रिटायरमेंट लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानिए.

Amit Mishra Retirement In 2025: भारतीय क्रिकेटर्स के रिटायरमेंट का सिलसिला इस साल 2025 में अभी नहीं थम रहा है. एक के बाद एक कई खिलाड़ी क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर रहे हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने भी रिटायरमेंट ले लिया. वहीं आज गुरुवार, 4 सितंबर को अमित मिश्रा ने भी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. इस साल टीम इंडिया के चार खिलाड़ी सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. वहीं रोहित और विराट ने दो फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है.

2025 में संन्यास लेने वाले भारतीय

साल 2025 में कई भारतीय खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. वरुण अरोन, ऋद्धिमान साहा और चेतेश्वर पुजारा के बाद अमित मिश्रा भी टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था. वहीं इस साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट से भी ये खिलाड़ी रिटायर हो चुके हैं. हालांकि अभी विराट और रोहित ने वनडे में भारतीय टीम का हिस्सा हैं.

वरुण अरोन (Varun Aaron)

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण अरोन ने 10 जनवरी, 2025 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया. वरुण ने टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे मैच नवंबर, 2014 में खेला था. वहीं ये खिलाड़ी आखिरी बार नवंबर, 2015 में भारत की टेस्ट टीम में नजर आया था.

ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha)

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने 1 फरवरी, 2025 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. इस खिलाड़ी ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच नवंबर, 2014 में खेला. वहीं साहा दिसंबर, 2021 में आखिरी टेस्ट मैच खेलते नजर आए थे.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

भारत की टेस्ट और टी20 टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया. वहीं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद और भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया.

विराट कोहली (Virat Kohli)

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. विराट ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया. वहीं रोहित के टेस्ट रिटायरमेंट के पांच दिन बाद 12 मई को ये खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायर हो गया.

चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara)

चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया. पुजारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी. पुजारा ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच जून, 2014 में खेला. वहीं पुजारा जून, 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेलते नजर आए थे.

अमित मिश्रा (Amit Mishra)

भारतीय गेंदबाज अमित मिश्रा ने आज 4 सितंबर को टेस्ट, वनडे और टी20 सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है. अमित मिश्रा ने भारत के लिए आखिरी ODI अक्टूबर, 2016, आखिरी टेस्ट दिसंबर, 2016 और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच फरवरी, 2017 में खेला था. लेकिन टीम इंडिया से लंबे वक्त से बाहर चलते हुए अमित मिश्रा ने अब 2025 में संन्यास का ऐलान कर दिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amit Mishra (@mishiamit)

यह भी पढ़ें

IND-PAK को पीछे छोड़ कहीं ये टीम न जीत जाए खिताब, एशिया कप से पहले शानदार फॉर्म में है ये खिलाड़ी

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
नाइजीरिया ने टी20 वर्ल्ड में बनाई जगह, जिम्बाब्वे को हराकर किया कमाल
नाइजीरिया ने टी20 वर्ल्ड में बनाई जगह, जिम्बाब्वे को हराकर किया कमाल
सत्य निकेतन हादसे से टूटे शिखर धवन, बोले- 'जिन परिवारों ने अपनों को खोया...'
सत्य निकेतन हादसे से टूटे शिखर धवन, बोले- 'जिन परिवारों ने अपनों को खोया...'
'PCB ने अपना मजाक उड़वाया', लॉर्ड्स टेस्ट 'विवाद' पर बोले इमरान खान के बेटे
'PCB ने अपना मजाक उड़वाया', लॉर्ड्स टेस्ट 'विवाद' पर बोले इमरान खान के बेटे

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget