ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय बांग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है. पहला टेस्ट मुकाबला 13 अगस्त से शुरू हो चुका है. इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट मिंस से इंग्लैंड क्रिकेट के भविष्य के बारे में सवाल पूछा गया, जिसपर उनका ऐसा जवाब आया कि दुनिया हैरान रह गई है. उनके इस रिप्लाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Continues below advertisement

दरअसल ब्रेंडन मैक्कुलम को इंग्लैंड टीम के टेस्ट कोच पद से हटा दिया गया है. वो मैक्कुलम ही थे जिन्होंने बैजबॉल के तरीके को ईजाद किया था. मगर मैक्कुलम के कोच रहते इंग्लैंड का टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा और टीम लगातार हार का मुंह देखती रही. अब स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड टीम के नए हेड कोच बन चुके हैं.

मुझे फर्क नहीं पड़ता

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व उनसे पूछा गया कि 'बैजबॉल' अब मर चुका है और उसे दफनाया जा चुका है. उनके अनुसार इंग्लैंड क्रिकेट का भविष्य अब कैसा हो सकता है? इस पर कमिंस ने कहा, "नहीं, मुझे फर्क नहीं पड़ता है."

Continues below advertisement

बताते चलें कि हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग बने हैं, तो बेन स्टोक्स की रिटायरमेंट के बाद जो रूट दोबारा इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बन गए हैं. मैक्कुलम के कोच रहते इंग्लैंड नद 49 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उसे 27 जीत मिलीं और टीम को 20 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी और 2 मैच ड्रॉ पर छूटे.

यह भी पढ़ें: भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश का पहला टेस्ट

बांग्लादेश टीम अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला 13 अगस्त से डारविन में शुरू हो चुका है, जिसमें कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है. इतिहास में बांग्लादेश को सिर्फ एक बार टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर जीत मिली है, जो साल 2017 में आई थी.

बांग्लादेश की टीम कोई टेस्ट सीरीज खेलने 23 साल के बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर गई है. उसने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया टूर 2003 में किया था. बांग्लादेश को 2003 में खेली गई उस सीरीज के दोनों मैचों में पारी की हार झेलनी पड़ी थी.

यह भी पढ़ें:

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...