एक्सप्लोरर

भारत से हार के बाद शुरू हुआ पाकिस्तान का 'डाउनफॉल', बाबर आजम के साथी ने बताई पूरी कहानी

Imam ul Haq: बाबर आजम के साथी और पाकिस्तान के ओपनर इमाम उल हक ने बताया कि कैसे 2023 एशिया कप में भारत के खिलाफ हार के बाद टीम का 'डाउनफॉल' शुरू हुआ.

Pakistan Downfall Started After Losing Against India: पाकिस्तान टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मौजूद है. दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसके शुरुआती दो मैच जीतकर पाकिस्तान ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है. लेकिन पाकिस्तान टीम के लिए बीता कुछ वक्त ठीक नहीं गुजरा है. टीम को कई ऐसी हार झेलनी पड़ी हैं, जिससे उनकी खूब थू-थू हुई. अब बाबर आजम के साथी इमाम उल हक ने बताया कि पाकिस्तान टीम की खराब हालत की जिम्मेदारी टीम इंडिया है. 

इमाम उल हक ने बताया कि कैसे एशिया कप 2023 में हारने के बाद टीम का 'डाउनफॉल' शुरू हो गया था. एशिया कप में भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान के लिए 2023 का वनडे वर्ल्ड कप और 2024 का टी20 वर्ल्ड कप बहुत ही खराब गुजरा था. बता दें 2023 के एशिया कप में पाकिस्तान को सुपर-4 के मुकाबले में भारत के खिलाफ 228 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. 

क्रिकविक पॉडकास्ट पर बात करते हुए इमाम उल हक ने कहा, "लड़के फॉर्म में थे, परफॉर्म कर रहे थे. लेकिन अचानक से भारत के खिलाफ एशिया कप में वो मैच, उसके बाद डाउनफॉल हुआ. क्योंकि आपको याद हो तो हम एशिया कप से हारकर आए थे और फिर दो दिन के बाद हमें हैदराबाद जाना था."

इमाम ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद टीम के तमाम खिलाड़ी रोए थे. इमाम उल हक ने कहा, "बहुत सारे लड़के... मैं नाम नहीं लूंगा, मैंने बहुत सारे लड़के उस वर्ल्ड कप में रोते हुए देखे हैं. बहुत सारे लड़कों को मैंने कमरों से बाहर नहीं निकलते हुए देखा है. बहुत सारे लड़कों की हंसी बिल्कुल खत्म हो गई थी."

इमाम ने आगे कहा, "मुझे अफगानिस्तान मैच की वैसी ही तस्वीर याद है. हार के बाद मैं बाबर के साथ बैठा हुआ था और सामने हारिस और शाहीन थे, जिसमें एक बंदा बहुत रो रहा था. एक कोने पर शादाब था. 

आगे डाउनफॉल को लेकर इमाम ने कहा, "वो सबकुछ शुरू ही इंडिया के मैच से पहले हुआ. इंडिया के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद सारी चीजें शुरू हुईं और इसके बाद बिल्कुल सब खत्म था. उस मैच के बाद सबका कॉन्फिडेंस खत्म हो गया था."

 

ये भी पढ़ें...

Rohit Sharma Injury: बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा हुए चोटिल, नेट्स में भारतीय कप्तान के घुटने पर लगी गेंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा

वीडियोज

Sansani:Crime News : पटना में एक और छात्रा की 'डेथ मिस्ट्री' ! | Crime News
दहेज मांगा तो चौराहे पर लगेगी फोटो! गांव वालों ने लालची दूल्हों को ऐसे सिखाया सबक
'शंकराचार्य' के स्नान पर राजनीति के पीछे का असली खेल क्या?
Bharat Ki Baat: Akhilesh-Rahul की जोड़ी का नया दांव, 27 में यूपी और 29 में दिल्ली फतह की तैयारी! | UP
Sandeep Chaudhary: SIR अभियान या टारगेटेड स्ट्राइक? वरिष्ठ पत्रकार का सटीक विश्लेषण |SIR Controversy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
"लेकिन हमारे बॉस तो आप ही हैं" PM मोदी ने नितिन नबीन को बोला अपना बॉस तो सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
Embed widget