एक्सप्लोरर

राजधानी ट्रेन से भी फास्ट है इस गेंदबाज की स्पीड, वनडे डेब्यू में तूफानी रफ्तार से मचाई सनसनी; रच दिया इतिहास

Bangladeshi Fast Bowlers: बांग्लादेश का एक युवा खिलाड़ी इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. उसने अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को हैरान और परेशान कर रखा है.

Nahid Rana Became Bangladesh Fastest Bowlers: 11 नवंबर को क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड दर्ज हुआ. खास तौर पर बांग्लादेश क्रिकेट में. जहां एक 22 वर्षीय बांग्लादेशी क्रिकेटर ने अपने देश के लिए सबसे तेज गेंद फेंकी.  इसके साथ बांग्लादेश के अब तक के सबसे तेज गेंदबाज बन गए. यहां हम बात कर रहे हैं नाहिद राणा की. यह कारनामा शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. जब बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा था. यह मैच नाहिद राणा का वनडे डेब्यू मैच था.

'राजधानी ट्रेन' से कम नहीं नाहिद की रफ्तार
नाहिद राणा टेस्ट क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के जरिए बाबर आजम, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे टॉप बल्लेबाजों को चुनौती दे चुके हैं. अब उन्होंने वनडे में शानदार डेब्यू किया है. बांग्लादेश क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपने वनडे डेब्यू में ही इतिहास रच दिया है. उन्होंने बांग्लादेश के सबसे तेज गेंदबाज बनने का तमगा हासिल किया. नाहिद राणा ने अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह में खेले गए तीसरे वनडे में 150.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो किसी भी बांग्लादेशी गेंदबाज द्वारा फेंकी गई अब तक की सबसे तेज गेंद है. इस रिकॉर्ड ने उन्हें तुरंत चर्चा का विषय बना दिया है.

नाहिद राणा के करियर के आंकड़े
22 मार्च 2024 को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले नाहिद राणा ने अब तक बांग्लादेश के लिए 5 टेस्ट मैच खेले हैं. इन 5 टेस्ट मैचों में उन्होंने 4.79 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए हैं. अपने डेब्यू वनडे मैच में नाहिद राणा ने 4 की इकॉनमी से 2 विकेट लिए. नाहिद राणा ने 20 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैचों में 4 की इकॉनमी से 77 विकेट लिए हैं. उन्होंने 11 लिस्ट ए क्रिकेट मैचों में 5.23 की इकॉनमी से 28 विकेट लिए हैं.

बांग्लादेश के लिए टॉप 6 तेज डिलीवरी

  • नाहिद राणा ने 2024 में टेस्ट मैच में बांग्लादेश के लिए 152 किमी/घंटा की सबसे तेज गेंद फेंकी
  • नाहिद राणा ने 2024 में बांग्लादेश के लिए वनडे में 150.9 किमी/घंटा की दूसरी सबसे तेज गेंद फेंकी
  • नाहिद राणा ने 2024 टेस्ट में बांग्लादेश के लिए 149.9 किमी/घंटा की रफ्तार से तीसरी सबसे तेज गेंद फेंकी
  • एबादोत हुसैन ने 2023 में वनडे मैच में 149.6 किमी/घंटा की गति हासिल की
  • रुबेल हुसैन ने 2009 में एक टी20 मैच में 149.5 किमी/घंटा की गति से गेंदबाजी की थी
  • तस्कीन अहमद ने 2021 में एक टी20 मैच में 149.3 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की

यह भी पढ़ें:
Virat Kohli: विराट कोहली ने खरीदी दो नई लग्जरी कारें, जानें इनकी कीमत और क्या है खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget