एक्सप्लोरर

IPL 2025: पंजाब किंग्स से ऑक्शन में हो गई भारी चूक, 110 करोड़ होने के बाद भी कर दी बड़ी गलती

IPL 2025 Mega Auction: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों को खरीदने में करीब 110 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. इसके बाद भी कहा जा रहा है कि टीम ने बड़ी गलती की है.

IPL 2025 Punjab Kings Opener Combination: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स वैल्यू वाली फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स थी, जिसने आईपीएल 2025 के लिए सिर्फ दो क्रिकेटरों को रिटेन किया था. पंजाब किंग्स ट्रॉफी जीतने के इरादे से बिल्कुल नई टीम के साथ आईपीएल 2025 में उतरने जा रही है. टीम ने अपना स्क्वॉड पूरा करने के लिए 109.65 करोड़ रुपये खर्च किए. फिर भी क्रिकेट एक्सपर्ट कह रहे हैं कि पंजाब किंग्स ने बड़ी गलती कर दी है.

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए 110 करोड़ रुपये के मजबूत पर्स के साथ नीलामी में हिस्सा लिया, लेकिन टीम की ओपनिंग जोड़ी को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टीम की रणनीति पर सवाल उठाए हैं. उनका मानना ​​है कि पंजाब किंग्स का घरेलू खिलाड़ियों पर निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है.

अनकैप्ड ओपनर्स पर भरोसा
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "पंजाब किंग्स ने 110 करोड़ रुपये की पर्स के साथ ऑक्शन में हिस्सा लिया, लेकिन उन्होंने अनकैप्ड ओपनर्स पर दांव खेला. यह रणनीति जोखिम भरी हो सकती है. इतने पैसे में जोस बटलर, इशान किशन, या फिल साल्ट जैसे नामी खिलाड़ी खरीदे जा सकते थे."

आपको बता दें कि पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया, जबकि घरेलू क्रिकेट के उभरते सितारे प्रियांश आर्य को 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा. ये दोनों ही खिलाड़ी अनकैप्ड हैं.

स्टोइनिस और इंग्लिस को आजमा सकती है टीम
आकाश चोपड़ा ने संभावना जताई कि पंजाब किंग्स ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को ओपनिंग के लिए आजमा सकती है. उन्होंने कहा, "स्टोइनिस ओपनिंग कर सकते हैं और रिकी पोंटिंग की वापसी के बाद यह संभव है."

इसके अलावा उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस का नाम भी सुझाया. इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान रह चुके हैं. लेकिन, चोपड़ा के मुताबिक इंग्लिस के खेलने से टीम का संतुलन बिगड़ सकता है. उन्होंने कहा, "अगर इंग्लिस ओपनिंग करते हैं तो दो विदेशी तेज गेंदबाजों को शामिल करना मुश्किल होगा."

टीम के लिए आगे की चुनौती
पंजाब किंग्स के पास ग्लेन मैक्सवेल और स्टोइनिस जैसे ऑलराउंडर पहले से ही मौजूद हैं. ऐसे में ओपनिंग जोड़ी का चयन टीम के संतुलन को प्रभावित कर सकता है. टीम मैनेजमेंट के लिए यह चुनौती होगी कि वे किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरें.

यह भी पढ़ें:
GT ने नहीं खेला RTM कार्ड, मोहम्मद शमी को छोड़ने पर खोला बड़ा राज, आशीष नेहरा बोले- प्लान था, लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, CM मोहन यादव क्या बोले?
इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, CM मोहन यादव क्या बोले?
AR Rahman Controversy: एआर रहमान के बयान से सियासी सुर गरम, बॉलीवुड से संसद तक छिड़ी बहस
एआर रहमान के बयान से मचा सियासी बवाल, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया समर्थन
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Friday Box Office: 'द राजा साब', 'धुरंधर' सहित नई फिल्मों पर भी भारी पड़ी चिरंजीवी की फिल्म ,जानें- फ्राइडे का कलेक्शन
शुक्रवार को चिरंजीवी की फिल्म ने मारी बाजी, जानें- 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, CM मोहन यादव क्या बोले?
इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, CM मोहन यादव क्या बोले?
AR Rahman Controversy: एआर रहमान के बयान से सियासी सुर गरम, बॉलीवुड से संसद तक छिड़ी बहस
एआर रहमान के बयान से मचा सियासी बवाल, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया समर्थन
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Friday Box Office: 'द राजा साब', 'धुरंधर' सहित नई फिल्मों पर भी भारी पड़ी चिरंजीवी की फिल्म ,जानें- फ्राइडे का कलेक्शन
शुक्रवार को चिरंजीवी की फिल्म ने मारी बाजी, जानें- 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का हाल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
रविवार को एनएसई-बीएसई पर होगा कारोबार, 1 फरवरी को बजट वाले दिन खुला रहेगा शेयर बाजार
रविवार को एनएसई-बीएसई पर होगा कारोबार, 1 फरवरी को बजट वाले दिन खुला रहेगा शेयर बाजार
ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के रुख में आई नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा अमेरिका! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
ईरान को लेकर ट्रंप के रुख में नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा US! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए, रेलवे ने कैंसिल की इन राज्यों से गुजरने वाली ट्रेनें
दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए, रेलवे ने कैंसिल की इन राज्यों से गुजरने वाली ट्रेनें
Embed widget