टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने की बात आती है, तो सबके मन में शायद युवराज सिंह का नाम आता होगा. युवराज ने साल 2007 में सिर्फ 12 गेंदों में ही अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया था. ये रिकॉर्ड साल 2023 तक युवराज के ही नाम था. लेकिन साल 2023 में नेपाल एक खिलाड़ी ने सिर्फ 9 गेंदों में ही अर्धशतक ठोककर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया था.
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज
- दीपेंद्र सिंह ऐरी
नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है. ऐरी ने एशियनगेम्स 2023 में मंगोलिया के खिलाफ सिर्फ 9 गेंदों में ही अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया था. ऐरी के इस रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन है. कोई भी बल्लेबाज ऐरी के इस रिकॉर्ड की सिर्फ बराबरी कर सकता है.
- युवराज सिंह
भारतीय दिग्गज बल्लेबाज इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. युवराज ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रचा था.
- मिर्जा अहसान
ऑस्ट्रिया के बल्लेबाज मिर्जा अहसान ने लग्जमबर्ग के खिलाफ साल 2019 में इतिहास के पन्नों में अपना दर्ज करा लिया था. मिर्जा ने सिर्फ 13 गेंदों में ही अर्धशतक ठोक दिया था.
- मुहम्मद फहद
टर्की के बल्लेबाज मुहम्मद फहद ने साल 2025 में बुलगेरिया के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक ठोककर इतिहास रचा था.
- कॉलिनमुनरो
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कॉलिनमुनरो का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. मुनरो ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2016 में सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक ठोककर इतिहास रचा था.
- आरसथीसन
रोमानिया के आरसथीसन इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं. सथीसन ने भी 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है. सथीसन ने ये कारनामसर्बिया के खिलाफ साल 2021 में किया था.
- साहिल चौहान
एस्टोनिया के साहिल चौहान ने भी टी20 इंटरनेशनल में 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इस लिस्ट में अपना नाम शामिल किया है. साहिल ने ये कारनामा साल 2024 में सीप्रस के खिलाफ किया था.
यह भी पढ़ें-
न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर ने सबको चौंकाया, अचानक बदली टीम; अब इस देश से खेलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट
