एक्सप्लोरर

IND vs ENG: एक-दो नहीं, भारत की हार के तीन विलेन; जानें कैसे लॉर्ड्स की जंग हारी टीम इंडिया

IND vs ENG: भारत को लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रनों से हार मिली है. इसी के साथ सीरीज में इंग्लैंड ने 2-1 की बढ़त कायम कर ली है. यहां जानिए भारत की हार के 3 सबसे बड़े विलेन के बारे में.

भारत को लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रनों से हार मिली है. इसी के साथ सीरीज में इंग्लैंड ने 2-1 की बढ़त कायम कर ली है. टीम इंडिया को 193 रनों का लक्ष्य मिला था, रवींद्र जडेजा अंत तक क्रीज पर टिके रहे, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी में अन्य खिलाड़ियों का साथ नहीं मिल पाया. किसी योद्धा की तरह लड़े जडेजा ने 61 रनों की पारी खेली. 82 रनों पर 7 विकेट गिरने के बाद भी टीम इंडिया मैच में बनी रही, जिसका पूरा योगदान जडेजा को जाता है. फिर भी आखिर टीम इंडिया कैसे हार गई? यहां जानिए लॉर्ड्स टेस्ट में बने भारत की हार के तीन सबसे बड़े विलेन के बारे में.

1. लॉर्ड्स की परीक्षा में फेल यशस्वी जायसवाल

भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अब तक सीरीज की चार पारियों में 220 रन बना चुके थे, जिनमें एक शतक और एक हाफ-सेंचुरी भी शामिल रही. अब बारी थी लॉर्ड्स टेस्ट की, जहां की पिच अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों की परीक्षा लेने के लिए जानी जाती है. इस परीक्षा में जायसवाल फेल रहे हैं क्योंकि लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में वो सिर्फ 13 रन बना पाए. उनके ना चलने से अन्य भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव आया.

2. नाइट वॉचमैन पर बड़ा ब्लंडर

चौथे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रनों पर समाप्त हो गई थी. लॉर्ड्स की पिच बल्लेबाजी के लिए कठिन हो चुकी थी, चौथे दिन स्टंप्स तक भारत के 4 विकेट गिर चुके थे. दरअसल तीन विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया ने आकाशदीप को नाइट वॉचमैन के तौर पर बैटिंग करने भेजा था, जो दिन के आखिरी ओवर में क्लीन बोल्ड हो गए. नाइट वॉचमैन भेजना ही सबूत था कि टीम इंडिया डिफेंसिव मोड में आ गई है. चौथे दिन के अंत में ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी या वाशिंगटन सुंदर को भी बैटिंग के लिए भेजा जा सकता था. चौथे दिन इंग्लैंड के गेंदबाज मैच पर पूरी तरह हावी होने लगे थे, इस मूव पर काउंटर अटैक करने के लिए भारत को किसी बल्लेबाज को बैटिंग करने भेजना चाहिए था.

3. दबाव में दिखे कप्तान शुभमन गिल

यह एक फैक्ट है कि जिस टीम का कप्तान आत्मविश्वास से भरा हो, उस टीम के अन्य खिलाड़ी भी आत्मविश्वास से भरे नजर आने लगते हैं. मगर लॉर्ड्स टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल दबाव में नजर आए, जिन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर सिर्फ 22 रन बनाए. दूसरी पारी में गिल ने 9 गेंदों का सामना किया, जिनमें वो आधे से ज्यादा गेंदों पर बीट हुए थे.

यह भी पढ़ें:

लॉर्ड्स में भारत की हार के पांच बड़े कारण, सिर्फ मुंह चलाते रह गए कप्तान गिल; जानें कौन-कौन जिम्मेदार

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'18 साल से पिच मेरा घर...', 37 की उम्र में विराट कोहली की नई शुरुआत; चौंक गए फैंस
'18 साल से पिच मेरा घर...', 37 की उम्र में विराट कोहली की नई शुरुआत
इंग्लैंड ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए किया टीम का एलान, कई नए चेहरों को मिला मौका
इंग्लैंड ने वनडे और टी20 सीरीज के लिए किया टीम का एलान, कई नए चेहरों को मिला मौका
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget