एक्सप्लोरर

चैंपियंस ट्रॉफी में Jasprit Bumrah जैसा रोल निभा सकते हैं ये 3 प्लेयर, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से मिला बड़ा हिंट

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जसप्रीत बुमराह चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे. यहां जानिए कौन से 3 खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में बुमराह जैसा दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं.

India Squad for Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से कुछ सप्ताह पहले ही जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कमर में आई चोट के बाद उन्हें ब्रेक भी मिला, लेकिन वो समय रहते ठीक नहीं हो पाए हैं. आखिरकार BCCI ने 11 फरवरी की रात फाइनल टीम घोषित की, जिससे जसप्रीत बुमराह को बाहर रखा गया था. उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर हर्षित राणा को चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वाड में जगह मिली है. खैर यहां आइए जानते हैं वो कौन से 3 गेंदबाज हैं, जो चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के लिए बुमराह जैसा रोल निभा सकते हैं.

1. मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)

मोहम्मद शमी ने एक साल से ज्यादा समय के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है. वो इंग्लैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेले, जिनमें वो 2 ही विकेट ले पाए. वहीं वनडे सीरीज में भी उन्होंने 2 ही मैच खेले और यहां भी दो ही विकेट लिए. चाहे शमी की गेंदबाजी में अभी वह धार नहीं दिख रही है, लेकिन कुछ समय पहले ही वो 2023 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. उन्होंने केवल 7 मैचों में 24 विकेट चटका डाले थे. उससे पहले 2019 के वर्ल्ड कप में भी उन्होंने 14 विकेट लिए थे. जब भी 50-ओवर फॉर्मेट में कोई ICC इवेंट हो रहा हो, उसमें शमी रौद्र रूप धारण कर लेते हैं. इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में भी शमी बहुत घातक सिद्ध हो सकते हैं।

2. अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)

अर्शदीप सिंह ने साल 2022 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. उसके बाद अर्शदीप विशेष रूप से टी20 के टॉप गेंदबाजों में से एक बनकर उभरे हैं. उनके टी20 आंकड़े इस बात का सबूत हैं कि अर्शदीप व्हाइट बॉल को अपने इशारों पर नचाना जानते हैं. अक्सर लेफ्ट-आर्म पेसर चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में टीमों के लिए एक्स-फैक्टर साबित होते रहे हैं. उन बातों को ज्यादा समय नहीं बीता है जब अर्शदीप 2024 टी20 वर्ल्ड कप में फजल हक फारूकी के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे. अर्शदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में 2 विकेट लिए थे.

3. रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)

रवींद्र जडेजा चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में से एक होंगे. उन्होंने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6000 रन और 600 विकेट पूरे किए हैं. जडेजा फंसे हुए मैचों का रुख पलटने में महारत रखते हैं. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने 16 विकेट चटकाए थे. जडेजा वनडे क्रिकेट में 226 विकेट ले चुके हैं और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अनुभव उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह जैसा रोल निभाने में मदद कर सकता है. जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ 2 वनडे मैच खेले, जिनमें उन्होंने 6 विकेट झटके.

यह भी पढ़ें:

WPL 2025 Live Streaming: कल से होगी वीमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत, जानें कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
Embed widget