एक्सप्लोरर

हैरी ब्रूक बने टेस्ट में वर्ल्ड नंबर-1 बल्लेबाज, ICC ऑलटाइम रैंकिंग में कई दिग्गजों को पछाड़ा; सचिन की कर ली बराबरी

ICC Test Batting Rankings: हैरी ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में तहलका मचा दिया है. वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़कर उन्होंने टेस्ट बैटिंग की रैंकिंग में टॉप पोजीशन हासिल कर ली है.

Harry Brook ICC Test Batting Rankings: इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है. ब्रूक ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 323 रनों की बड़ी जीत में अपना आठवां टेस्ट शतक लगाया. इसके साथ ही उन्होंने अपने अनुभवी साथी जो रूट को पछाड़कर आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया. साल 2024 के अंत से पहले हैरी ब्रूक ने 898 प्वाइंट्स के साथ आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में नंबर 1 की कुर्सी हासिल कर ली है.

आईसीसी ऑलटाइम रैंकिंग में कई दिग्गजों को पछाड़ा
वैसे तो आईसीसी ऑलटाइम टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में हैरी ब्रूक 898 प्वाइंट्स के साथ 34वें नंबर पर हैं. लेकिन उन्होंने कई दिग्गजों को पछाड़ दिया है. इसमें एंडी फ्लॉवर 895 प्वाइंट्स, स्टीव वॉ 895 प्वाइंट्स, राहुल द्रविड़ 892 प्वाइंट्स, महेला जयवर्धने 883 प्वाइंट्स, ग्रेग चैपल 883 प्वाइंट्स जैसे दिग्गज क्रिकेटर शामिल हैं.

ब्रूक ने की सचिन की बराबरी
आईसीसी ऑल-टाइम टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में हैरी ब्रूक सचिन तेंदुलकर के साथ 34वें नंबर पर हैं. दोनों के 898 प्वाइंट्स हैं. हैरी ब्रूक ने ये प्वाइंट्स 10 दिसंबर 2024 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल किए थे. वहीं सचिन तेंदुलकर ने 25 फरवरी 2002 को जिम्बाब्वे के खिलाफ 898 प्वाइंट्स हासिल किए थे.

विराट कोहली से ब्रूक कोसों दूर
विराट कोहली आईसीसी की ऑलटाइम टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में 11वें नंबर पर हैं. विराट कोहली के ऑलटाइम टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में 937 प्वाइंट्स हैं. कोहली ने ये प्वाइंट्स 22 अगस्त 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ हासिल किए थे.

टॉप पर हैं डॉन ब्रैडमैन
आईसीसी की ऑलटाइम टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन हैं. उनकी बैटिंग रेटिंग 961 प्वाइंट्स है. ब्रैडमैन ने ये प्वाइंट्स 10 फरवरी 1948 को भारत के खिलाफ हासिल किए थे.

हैरी ब्रूक का टेस्ट करियर
25 वर्षीय हैरी ब्रूक का विदेशी धरती पर प्रदर्शन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों से अलग बनाता है. विदेश में उनका टेस्ट औसत 89.35 है, जो घरेलू धरती पर उनके औसत 38.05 से कहीं बेहतर है. ब्रूक ने 23 टेस्ट मैचों में 61.62 की औसत से 2280 रन बनाए हैं. इसमें 8 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:
IND vs AUS Viewership: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज ने टेस्ट क्रिकेट को बनाया ब्लॉकबस्टर, व्यूअरशिप के तोड़े सभी रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, CM मोहन यादव क्या बोले?
इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, CM मोहन यादव क्या बोले?
AR Rahman Controversy: एआर रहमान के बयान से सियासी सुर गरम, बॉलीवुड से संसद तक छिड़ी बहस
एआर रहमान के बयान से मचा सियासी बवाल, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया समर्थन
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Friday Box Office: 'द राजा साब', 'धुरंधर' सहित नई फिल्मों पर भी भारी पड़ी चिरंजीवी की फिल्म ,जानें- फ्राइडे का कलेक्शन
शुक्रवार को चिरंजीवी की फिल्म ने मारी बाजी, जानें- 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, CM मोहन यादव क्या बोले?
इंदौर दौरे पर राहुल गांधी, दूषित पानी से मौतों के बाद पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात, CM मोहन यादव क्या बोले?
AR Rahman Controversy: एआर रहमान के बयान से सियासी सुर गरम, बॉलीवुड से संसद तक छिड़ी बहस
एआर रहमान के बयान से मचा सियासी बवाल, अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया समर्थन
RCB vs GG Highlights: श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
श्रेयंका पाटिल की शानदार गेंदबाजी से आरसीबी की हैट्रिक जीत, अकेले पलट दिया RCB vs GG मुकाबला
Friday Box Office: 'द राजा साब', 'धुरंधर' सहित नई फिल्मों पर भी भारी पड़ी चिरंजीवी की फिल्म ,जानें- फ्राइडे का कलेक्शन
शुक्रवार को चिरंजीवी की फिल्म ने मारी बाजी, जानें- 'द राजा साब' सहित बाकी फिल्मों का हाल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
रविवार को एनएसई-बीएसई पर होगा कारोबार, 1 फरवरी को बजट वाले दिन खुला रहेगा शेयर बाजार
रविवार को एनएसई-बीएसई पर होगा कारोबार, 1 फरवरी को बजट वाले दिन खुला रहेगा शेयर बाजार
ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के रुख में आई नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा अमेरिका! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
ईरान को लेकर ट्रंप के रुख में नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा US! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए, रेलवे ने कैंसिल की इन राज्यों से गुजरने वाली ट्रेनें
दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए, रेलवे ने कैंसिल की इन राज्यों से गुजरने वाली ट्रेनें
Embed widget