एक्सप्लोरर

एशिया कप की इस टीम में 18 विराट कोहली जैसे खिलाड़ी, हैरतअंगेज खुलासा आपको भी चौंका देगा

Paddy Upton Revelation On Virat Kohli Fitness: विराट कोहली ने खुद को इतना फिट बनाया हुआ है कि उनकी फिटनेस की तुलना पूरी दुनिया के खिलाड़ियों से की जाती है. एशिया कप की एक टीम में ऐसे 18 खिलाड़ी हैं.

Virat Kohli Fitness Comparison With Asia Cup Team: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाड़ी में से एक हैं. विराट डेली वर्क आउट करके और बेहतर डाइट प्लान फॉलो करके अपनी सेहत का खूब ख्याल रखते हैं. लेकिन भारत की हॉकी एशिया कप की टीम में ऐसे ही 18 धुरंधर शामिल हैं, जो कि विराट कोहली की तरह ही पूरी तरह फिट हैं. भारत की क्रिकेट टीम के मेंटल कंडीशनिंग कोच रहे पैडी अप्टन (Paddy Upton) ने इंडिया टुडे से बातचीत में विराट कोहली और टीम इंडिया के हॉकी प्लेयर्स को लेकर अपनी बात रखी है.

विराट कोहली जैसे 18 खिलाड़ी

पैडी अप्टन इस समय भारत की हॉकी टीम के मेंटल कंडीशनिंग कोच हैं. साउथ अफ्रीका के रहने वाले पैडी अप्टन ने क्रिकेट और हॉकी की तुलना करते हुए कहा कि 'दोनों खेलों में जो सबसे बड़ा अंतर है वो फिटनेस लेवल का है'. पैडी ने आगे कहा कि 'टीम इंडिया के खिलाड़ियों में केवल विराट कोहली ही हॉकी स्क्वाड की ट्रेनिंग डिमांड को पूरा कर सकते हैं'.

पैडी अप्टन ने आगे कहा कि 'मैं दोनों टीमों की तुलना नहीं करना चाहता, क्योंकि दोनों ही बिल्कुल अलग खेल हैं. लेकिन मैं चाहता हूं कि भारतीय क्रिकेट टीम आए और हॉकी टीम के साथ केवल आधा ट्रेनिंग सेशन करे और मुझे लगता है कि इसके बाद क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी फर्श पर लेटे होंगे'.

पैडी अप्टन ने आगे कहा कि 'मुझे लगता है कि विराट कोहली ही केवल इकलौते ऐसे खिलाड़ी होंगे, जो आधे से ज्यादा ट्रेनिंग सेशन तक टिक पाएंगे. यही एक अंतर है जो मैंने दोनों टीमों के बीच देखा है. अगर फिटनेस की बात करें तो हॉकी टीम में 18 विराट कोहली जैसे खिलाड़ी हैं. वहीं भारत की क्रिकेट टीम में फिटनेस में केवल एक ही विराट कोहली हैं'.

पैडी ने हॉकी प्लेयर्स को लेकर कहा कि 'मुझे ऐसी हाई-परफॉर्मिंग टीम के साथ जुड़ना अच्छा लगता है. मैं इनसे काफी कुछ सीखता हूं. मैं जब हॉकी की साइकोलॉजी को समझता हूं तब पता चलता है कि ये एक टीम स्पोर्ट है. क्रिकेट भी एक टीम स्पोर्ट है, लेकिन इससे ज्यादा वो व्यक्तिगत तौर पर भी खेला जाता है'.

यह भी पढ़ें

एशिया कप से पहले ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टी20 बल्लेबाजों की टॉप-10 लिस्ट में चार भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर में टीम इंडिया का अगला मैच कब? डेट-टाइमिंग सहित नोट कर लें शेड्यूल
अक्टूबर में टीम इंडिया का अगला मैच कब? डेट-टाइमिंग सहित नोट कर लें शेड्यूल
मोहम्मद शमी की वापसी का कोई मतलब नहीं, दिग्गज के बयान से गर्माया माहौल
मोहम्मद शमी की वापसी का कोई मतलब नहीं, दिग्गज के बयान से गर्माया माहौल
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, इस दिन खेलेंगे मुकाबला
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, इस दिन खेलेंगे मुकाबला
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
‘आपकी जगह जेल में है’, चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
‘आपकी जगह जेल में है’, चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Embed widget