नई दिल्लीः क्रिकेट के मैदान पर ऐसा कम ही बार हुआ है कि कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी ने अपना आपा खोया हो. कल गुजरात लायंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में धोनी की टीम पुणे सुपजाइंट्स के हाथों तीन विकेट की हार मिली. लगातार मिल रहे हार के बाद धोनी को इस मैच में जीत की उम्मीद दिखी थी. मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था और नतीजा किसी भी टीम की तरफ जा सकती था. लेकिन अंतिम गेंद पर फोक्नर ने चौका लगा कर गुजरात को जीत दिला दी. लेकिन आखिरी ओवरों में दबाव धोनी पर साफ देखा जा सकता था. फील्ड सेट करते-करते धोनी गुस्से में भी नजर आए.
हार के बाद भी धोनी के ऊपर गुस्सा हावी था. मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपना गुस्सा गेंदबाज़ों पर उतारा. धोनी अपने बल्लेबाज़ों की तारीफ की जिन्होंने 195 का बेहतरीन स्कोर बनाया लेकिन उनके गेंदबाज इसे डिफेंड करने में नाकाम रहे. ख़राब गेंदबाज़ी की वजह से उनकी टीम यह मैच हार गई. मैच के बाद पुणे को पांचवीं हार मिली और इससे परेशान धोनी ने कहा कि ऐसे ही खेलते रहे तो हराते ही रहेंगे.
धोनी के मुताबिक टीम में काफी सुधार की जरूरत है खासतौर पर गेंदबाजी में. धोनी ने साथ में यह भी कहा कि गेंदबाज़ों को लेकर उनके पास कोई ज्यादा विकल्प नहीं है. रविचंद्रन अश्विन का फॉर्म में न होना और केविन पीटरसन और फाफ डूप्लेसी के टूर्नामेंट से बाहर हो जाना धोनी के लिए चिंता की बात है.