मुंबई: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच माइक हेसन ने भारत में कोरोना वायरस के खतरों को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को जारी 'जनता कर्फ्यू' की जमकर तारीफ की है. हेसन ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर मुंबई में बांद्रा-वर्ली सीलिंक का एक विडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा है कि शहर में 'जनता कर्फ्यू' काफी सफल होता दिखाई दे रहा है.
हेसन ने टविटर पर लिखा, 'बीते कई वर्षों में अपने होटल के कमरे से कई बार इसे देखा है लेकिन 1000 से कम कारों के साथ नहीं. भारत में आज कोविड-19 के खिलाफ 14 घंटे का कर्फ्यू है. ऐसा लग रहा है जैसे मानो इसका सही से पालन किया जा रहा है.' हेसन का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि हेसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के भी कोच हैं.
हेसन के इस वीडियो को पीएम मोदी ने भी रिट्वीट करते हुए लिका, "क्या आप लिंक (बांद्रा-वर्ली लिंक) को देख रहे हैं? ऐसा लगता है कि लोग COVID-19 को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं."
प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस संकट पर देश के नाम संबोधन में 'जनता कर्फ्यू' की अपील थी. उन्होंने कहा था कि आवश्यक सेवाओं वाले लोगों को छोड़कर किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.
हेसन से पहले भारतीय स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 'जनता कर्फ्यू' की सराहना की. अश्विन ने टवीटर पर लिखा, 'जनता कर्फ्यू' की अविश्वसनीय शुरूआत. जैसा कि स्कूल में कहा जाता था 'पिन ड्रॉप साइलेंस'. उम्मीद करता हूं कि यह इस दिन के बाद भी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में भी सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:
ब्रैंडम मैकुलम ने रॉस टेलर के साथ विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताया इस वजह से खत्म हुई दोस्ती
