नई दिल्ली: कोरोना महामारी की वजह से दुनिया के कई देश लॉकडाउन हैं. दुनियाभर में स्पोर्ट्स का कोई खेल नहीं खेला जा रहा है. ऐसे में सभी खिलाड़ी अपने घरों में हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस मुश्किल समय में अपने फैंस के साथ लगातार जुड़े हुए हैं. वॉर्नर सोशल मीडिया पर नए-नए वीडियो जारी कर अपने फैंस का मनोरंजन भी करते रहते हैं. अब उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बेटी के साथ बॉक्सिंग प्रेक्टिस करते नजर आ रहे हैं.
वीडियो में वॉर्नर की बेटी लगातार पंच मार रही है और वॉर्नर अपने हाथों से डिफेंड कर रहे हैं. वॉर्नर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैं और कैंडिस (पत्नी) ट्रेनिंग के दौरान जो करते हैं, वो ये भी करना पसंद करती है. अब आप क्या ही कह सकते हैं."
ससे पहले हाल ही में वॉर्नर ने अपनी बेटी संग एक वीडियो शेयर किया था. उस वीडियो दोनों कटरीना कैफ के आइटम सॉन्ग पर डांस करते दिख रहे थे. ये सॉन्ग था- 'शीला की जवानी'. वीडियो में बेटी ने इंडियन ड्रेस पहन रखी थी. हालांकि ये एक टिकटॉक वीडियो है, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था.
डेविड वॉर्नर की बेटी सिर्फ 5 साल की है. कहा जाता है कि बेटी के कहने पर उन्होंने अपना टिकटॉक अकाउंट बनाया है. यहां वॉर्नर अपनी बेटी संग कई मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं.
पढ़ें-
आज के बल्लेबाजों में वो आक्रामकता नहीं जो वेस्टइंडीज लेजेंड विवियन रिचर्ड्स में दिखती थी: इंजमाम