बल्लेबाज़ों को पस्त करने वाले मुस्तफिज़ुर को इससे लगता है डर?

कल रात धमाकेदार जीत दर्जकर सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम के फास्ट बॉलर मुस्तफिजुर रहमान के सामने अच्छे-अच्छे बल्लेबाज पस्त होते दिखाई देते हैं लेकिन, आजकल इस गेंदबाज को एक खास चीज से बहुत डर लग रहा है.
आपको बता दें कि मुस्तफिजुर ने आईपीएल के इस सीजन में बहुत ही किफायती गेंदबाजी की है. 6.73 की इकॉनमी रेट से 15 मैचों में अब तक 16 विकेट झटके हैं. नेहरा के चोटिल होने के बाद हैदराबाद टीम के लिए रहमान सबसे अहम गेंदबाज हैं.
रिकी भूई को आईपीएल में अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया है. हैदराबाद ने बूही को 10 लाख की मोटी रकम देकर खरीदा हैं. रीकी बूही अंडर 19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं. लेकिन अभी तक इस सीज़न उन्हें अपनी टीम के लिए एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला.
आईपीएल सीजन 9 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे 20 साल के इस बांग्लादेशी तेज गेंदबाज ने अपने बेहरीन यॉर्कर और स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों के पैर क्रिज पर टिकने नहीं दिए है.
कल रात धमाकेदार जीत दर्जकर सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम के फास्ट बॉलर मुस्तफिजुर रहमान के सामने अच्छे-अच्छे बल्लेबाज पस्त होते दिखाई देते हैं लेकिन, आजकल इस गेंदबाज को एक खास चीज से बहुत डर लग रहा है.
जी हां अब हम आपको बताते हैं कि इस उभरते हुए सितारे का डर कोई बल्लेबाज नहीं बल्कि उनकी कमजोर अंग्रेजी और बल्लेबाज़ी हैं. इस बात का खुलासा आईपीएल में खेल रहे उनके साथी खिलाड़ी रिकी भूई ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए एक खास इंटरव्यू में किया.